फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Growing closeness between Suhana Khan Agastya Nanda Attend Diwali Bash together

Suhana Khan: सुहाना खान और अगस्तय नंदा में बढ़ी नजदीकियां? बॉलीवुड दिवाली पार्टी में एक साथ हुए शामिल

Sat, 02 Nov 2024 02:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 02 Nov 2024 02:49 PM IST
सार

इन दिनों बॉलीवुड में एक नई लव स्टोरी बन रही है। यह लवस्टोरी है, सुहाना खान और अगस्तय नंदा की। अब तक इनके रिलेशनशिप को लेकर अफवाह ही उड़ी है। लेकिन एक बॉलीवुड दीवाली पार्टी में यह दोनों साथ शामिल हुए। जिससे इनके रिश्ते की अफवाह सच में बदलती हुई नजर आ रही है। 
 

विज्ञापन
Growing closeness between Suhana Khan Agastya Nanda Attend Diwali Bash together
सुहाना खान-अगस्तय नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम-@agastya.nanda, @suhanakhan2

विस्तार

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा के बीच एक नया रिश्ता बन रहा है। लंबे समय से यह अफवाह सुनने में आ रही है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इस बारे में दोनों ने अभी तक खुलकर कुछ नहीं कहा है। हालिया बॉलीवुड दिवाली पार्टी में यह दोनों एक साथ एक कार में बैठकर आए। इसके बाद से तो सोशल मीडिया पर लोग इनके रिश्ते को कंफर्म करने में व्यस्त हो गए।

विज्ञापन

Growing closeness between Suhana Khan Agastya Nanda Attend Diwali Bash together
सुहाना खान-अगस्तय नंदा - फोटो : सोशल मीडिया

एक साथ की पार्टी में एंट्री 
रानी मुखर्जी की दिवाली पार्टी में कई लोग शामिल हुए। इस लिस्ट में गौरी और शाहरुख की बेटी सुहाना भी शामिल हुई। वह अपने मम्मी-पापा के साथ ना आकर अगस्तय नंदा के साथ इस पार्टी में शामिल हुई। जब उन्होंने पार्टी में एंट्री की तो पैपराजी ने उनकी फोटो खिंची। दोनों कार में साथ बैठे हुए नजर आए और हंसते हुए बात करते दिखे। तस्वीरों में सुहाना का दिवाली लुक तो शानदार लगा ही साथ ही उनके चेहरे पर अलग तरह की रौनक नजर आई। हो सकता है कि अगस्तय का साथ पाकर उनके चेहरे की रौनक बढ़ गई हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी छुट्टियां साथ मना चुके हैं
दिवाली पार्टी पर ही सुहाना और अगस्तय साथ नहीं आए। वे दोनों पहले भी एक वैकेशन पर साथ जा चुके हैं। कुछ महीने पहले दोनों लंदन में साथ नजर आए। वहां दोनों को एक साथ डिनर करते दिखा गया। उनकी डिनर करते हुए फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। 

विज्ञापन

फिल्म 'आर्चीज' में मिला साथ बिताने का समय 
सुहाना और अगस्तय लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों ने साथ में फिल्म 'आर्चीज' में काम किया। इस फिल्म में दोनों ने एक-दूसरे के साथ रोमांस भी किया। लगता है कि पर्दे का रोमांस अब सुहाना और अगस्तय के बीच असल जिंदगी में भी होने लगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed