फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Grammy Award Winner Rapper Coolio dies at the age of 59

Coolio: नहीं रहे ग्रैमी अवॉर्ड विनर रैपर कूलियो, दोस्त के बाथरूम में पाए गए मृत

Thu, 29 Sep 2022 11:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 29 Sep 2022 11:58 AM IST
सार

कूलियो ने अपने करियर की शुरुआत 80 के दशक में की थी। हालांकि 15 साल के इंतजार के बाद साल 1995 में उन्हें गैगस्टा पैराडाइज से लोकप्रियता हासिल हुई। यह गाना फिल्म डेंजरस माइंड का था। इस शानदार साउंडट्रैक की वजह से उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

विज्ञापन
Grammy Award Winner Rapper Coolio dies at the age of 59
कूलियो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर रैपर कूलियो का निधन हो गया है। वह 59 साल के थे। लॉस एंजेलिस में उन्होंने अंतिम सांस ली। अपने करियर में उन्होंने कई हिट गाने दिए। 'गैंग्सटा पैराडाइज' की वजह से उन्हें काफी शोहरत हासिल हुई। फिलहाल उनके मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है। उनके मैनेजर और दोस्त रहे जारेज पोसी ने उनके निधन की पुष्टि की है। एक न्यूज वेबसाइट को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कूलिया 28 सितंबर को उनके एक दोस्त के घर के बाथरूम में बेसुध पाए गए थे।

विज्ञापन


PS-1: फिल्म रिलीज से पहले थिएटर मालिकों को मिली धमकी, लिखा- आखिरी वॉर्निंग...हम केवल भारतीय फिल्में...

विज्ञापन

बता दें कि कूलियो ने अपने करियर की शुरुआत 80 के दशक में की थी। हालांकि 15 साल के इंतजार के बाद साल 1995 में उन्हें गैगस्टा पैराडाइज से लोकप्रियता हासिल हुई। यह गाना फिल्म डेंजरस माइंड का था। इस शानदार साउंडट्रैक की वजह से उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


Koffee With Karan 7: क्या रश्मिका मंदाना को डेट कर रहे हैं विजय देवरकोंडा? करण जौहर ने किया खुलासा

सिंगिंग के करियर में उन्होंने कई यादगार गाने दिए। अव! हियर इट गोज, माई सोल, केनान एंड केल जैसे गानों की वजह से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। रैपर के अलावा वह एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। बतौर एक्टर उन्होंने 'मार्टिन' से अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद 'स्पिन ऑफ', 'बैटमैन एंड रॉबिन', 'मिडनाइट मास' जैसे कई शो में नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed