फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda Tests Positive For COVID-19 Actor Quarantined Himself At Home

अक्षय कुमार के बाद अभिनेता गोविंदा भी कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन

Sun, 04 Apr 2021 04:22 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Apr 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
Govinda Tests Positive For COVID-19 Actor Quarantined Himself At Home
गोविंदा

विज्ञापन

कोरोना महामारी की दूसरी लहर देश में तेजी से फैल रही हैं और ऐसे में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। तो वहीं सेलेब्स के भी कोरोना संक्रमित होने की खबरें लगातार आ रही हैं। अब सुपरस्टार गोविंदा भी कोरोना की जद में आ गए हैं और उन्होंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। गोविंदा के प्रवक्ता ने एक्टर की तबियत की जानकारी दी है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया, 'काफी सावधानी के बावजूद गोविंदा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं और वे अभी होम क्वारनटीन में हैं।' गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर के संपर्क कमें आए लोगों से अपना कोरोना टेस्ट करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने अपील की है कि सावधानी के तौर पर जो कोई भी गोविंदा के संपर्क में आए वे भी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। गोविंदा ने अपने फैंस, दोस्तों और शुभचिंतकों से जल्द ठीक होने आशीर्वाद मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


तो वहीं गोविंदा से पहले अभिनेता अक्षय कुमार के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई थी। अक्षय ने खुद कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए लिखा था कि, 'मैं सभी को सूचित कर देना चाहता हूं कि इसी सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मैंने अपने आप को तुरंत आइसोलेट कर लिया गया है। अपने घर पर ही मैं क्वारंटाइन हूं और सभी चिकित्सकीय सावधानियों का ध्यान रख रहा हूं। मैं सभी से अनुरोध करना चाहूंगा कि हाल ही में जो भी मेरे संपर्क में आया हो वह खुद भी जाकर अपना परीक्षण करवा ले। मैं जल्द ही वापस काम पर लौटूंगा।'

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर ने अब तक आमिर खान, आलिया भट्ट, आर माधवन, परेश रावल, कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, सिद्धांत चतुर्वेदी, बप्पी लहरी, सतीश कौशिक जैसे चर्चित कलाकारों को अपनी जद में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed