{"_id":"60d341d69c30b1857e328063f831ce47","slug":"govinda-and-his-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार बाल-बाल बचे गोविंदा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस बार बाल-बाल बचे गोविंदा
अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 10 Sep 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदा को फिल्में तो मिल नहीं रहीं इस बार वे एक गहरे विवाद में पड़ने से बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
सचमुच लगता है कि चीची पर बुरे ग्रहों की गहरी छाया पड़ी हुई है। पांच साल पहले फिल्म 'मनी है तो हनी है' के सेट पर शूटिंग के दौरान एक शख्स के साथ साधारण सा विवाद हो गया था, जो उनका अब तक पीछा नहीं छोड़ रहा है।
हाल ही में इस केस की वजह से उनके खिलाफ एक गैर जमानती वारंट जारी हो गया था, वो तो अच्छा हुआ कि उनका वकील मुस्तैद था और उसने हाई कोर्ट के जज से अपने मुवक्किल के लिए थोड़ा वक्त देने की की प्रार्थना कर दी।
विज्ञापन
वकील की युक्ति काम आई और जज ने उनकी प्रार्थना स्वीकर कर ली। अब उनके केस की सुनवाई की तारीख 16 सितंबर रखी गई है। बता दें कि यह मामला 2008 का है। मनी है तो हनी है के सेट पर गोविंदा ने संतोष राय नाम के एक आदमी को भला बुरा कहते हुए थप्पड़ जड़ दिया था।
विज्ञापन
गोविंदा का कहना था कि इस आदमी ने न केवल उनकी शूटिंग में अवरोध खड़ा करने की कोशिश की, बल्कि सेट पर मौजूद एक महिला के साथ अश्लील व्यवहार भी किया। चूंकि संतोष राय ने गोविंदा के खिलाफ पुलिस स्टेशन जाकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करवा दी, इसलिए तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई थी।