सेक्स रैकेट में पकड़ी गई हीरोइन पर नया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ फिल्में कर चुकी अभिनेत्री को गोवा के एक पांच सितारा होटल में गिरफ्तार किया गया था। तब पुलिस ने उन्हें एक ग्राहक के साथ रंगे हाथ पकड़ा था और एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड किया था। लेकिन अब अभिनेत्री की मां ने मामले में बड़ा खुलासा कर दिया है। तो क्या मामला सेक्स रैकेट नहीं बल्कि हीरोइन के ऑडीशन का है, जानिए।
रिपोर्ट के अनुसार इसके पीछे मुंबई की आयशा सैयद हैं। आयशा सैयद ही इस रैकेट को चलाती है। पणजी पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक के जरिए इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया।
पुलिस ने जब नकली ग्राहक के जरिए आयशा से संपर्क किया तो उसने बॉलीवुड अभिनेत्री का सौदा तान लाख रुपये में किया। आयशा ने इस सौदे का 50 प्रतिशत पहले ही मांगा।
फर्जी ग्राहक बन कर किया था पुलिस ने गिरफ्तार
जब आयशा लड़कियों के साथ गोवा आ रही थी तो पुलिस ने एक एनजीओ की मदद से छापा मारकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभिनेत्री को जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद राज्य सरकार के सुधार गृह भेज दिया गया था।
आयशा अभी पुलिस कस्टडी में हैं। आयशा पर अवैध तरीके से तस्करी करने का आरोप है। उस पर तस्करी अधिनियम के सेक्शन 4, 5 और 6 को तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन मामले में दबंग 2 की हीरोइन की मां का कहना है कि उनकी बेटी को बड़ी साजिश के तहत फंसाया गया है। आखिर क्या है मामले का सच? क्या कह रही हैं उसकी मां।
'ऑडिशन के बहाने बुलाया और फंसा दिया मेरी बेटी को'
पकड़ी गई अभिनेत्री ना सिर्फ 'दबंग' में काम कर चुकी है बल्कि अक्षय कुमार की 'ऑ माई गॉड' में भी दिख चुकी है। ये कोई पहली बार नहीं है। जब कोई बॉलीवुड की अभिनेत्री इस तरह के मामले में पकड़ी गई है।
इससे पहले नेशनल अवार्ड जीत चुकी श्वेता बसु प्रसाद हैदराबाद में देह व्यापार में लिप्त पाई गईं। तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री दिव्या श्री भी सैक्स रैकेट का हिस्सा होने के चलते गिरफ्तार किया गया था।