Giorgia Andriani-Arbaaz Khan: अरबाज खान से शादी नहीं करेंगी जॉर्जिया एंड्रियानी? रिश्ते पर कह दी यह बड़ी बात
मलाइका से रिश्ता टूटने के बाद साल 2017 से अरबाज जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रही हैं। दोनों को एक साथ कई इवेंट में देखा जा चुका है। कई बार दोनों को अपने रिलेशनशिप पर बात करते भी देखा गया है। इस बीच जॉर्जिया ने अपने ताजा इंटरव्यू में अरबाज के साथ अपने रिश्ते और शादी को लेकर उनकी प्लानिंग पर खुलकर बात की है।
एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में जॉर्जिया ने कई चीजों पर बेबाकी से अपनी बात रखी, साथ ही उन्होंने अरबाज और अपने रिलेशनशिप पर कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि वह इस रिश्ते को अभी शादी के तौर पर नहीं देख रही हैं। एंड्रियाना ने कहा, 'जैसा कि मैंने बताया हम बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन अगर शादी की बात है ईमानदारी से कहती हूं कि हम अभी इस बारे में बिलकुल नहीं सोच रहे हैं।'
Bigg Boss 16: एलिमिनेशन राउंड में सामने आएगा शालीन का असली चेहरा! सुंबुल तौकीर को नॉमिनेट कर बोली यह बात
इस बातचीत में उन्होंने माना कि लॉकडाउन के बाद दोनों के रिश्ते में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा, 'लॉकडाउन ने या तो लोगों को करीब लाया या फिर अलग कर दिया।' बता दें कि मलाइका से रिश्ता टूटने के बाद साल 2017 से अरबाज जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अरबाज 'तनाव' में नजर आए थे। इसके अलावा उनके प्रोडक्शन हाउस में बन रही 'पटना शुक्ला' अगले साल रिलीज होगी। इसमें रवीना टंडन, सतीश कौशिक, मानव विज, चंदन रॉय सान्याल, जतिन गोस्वामी और अनुष्का कौशिक हैं। दूसरी ओर, जॉर्जिया ने हाल ही में गुरमीत चौधरी के साथ म्यूजिक वीडियो, दिल जिसे जिंदा है में अभिनय किया।
Pushpa The Rise: रूस तक पहुंची ‘पुष्पा’ की शोहरत, फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म बनी, ‘डिस्को डांसर’ भी शामिल