Sudhir Pandey: 72 साल के सुधीर पांडे के साथ बुरा बर्ताव! 'गिन्नी वेड्स सनी 2' इवेंट का वीडियो देख भड़के यूजर्स
Sudhir Pandey Viral Video: ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दिग्गज अभिनेता सुधीर पांडे के साथ बुरा बर्ताव किया गया। फिल्म की स्टार कास्ट ने उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। किसी ने न ही उनसे बात की और न ही उन्हें पूछा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
72 साल के दिग्गज अभिनेता सुधीर पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया हैंडल पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 'गिन्नी वेड्स सनी 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स भड़क गए हैं और इसे शर्मनाक बता रहे हैं।
वायरल वीडियो में दिखी सच्चाई
सुधीर पांडे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि स्टेज पर अविनाश तिवारी और मेधा शंकर बोल रहे हैं। सुधीर पांडे उनके बगल में खड़े हैं, लेकिन कोई उन्हें ध्यान नहीं दे रहा। जब उन्हें लगा कि उन्हें इग्नोर किया जा रहा है, तो वे चुपचाप स्टेज से नीचे उतर गए। जाते वक्त वे पीछे मुड़कर भी देखते रहे कि शायद कोई उन्हें रोके, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
No One Cares To Notice Senior Actor... So He Quietly Walked Off The Stage 🥺💔 pic.twitter.com/OFXDUTNBYh
— Natasha ♡ (@natashaxtwts) April 18, 2026
यूजर्स ने इसे बताया शर्मनाक
'गिन्नी वेड्स सनी 2' के ट्रेलर लॉन्च से सुधीर पांडे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। यूजर्स इसे देखकर बहुत गुस्सा जता रहे हैं। वीडियो देखकर कई लोग कह रहे हैं कि वक्त बदलता है, आज जो युवा हैं, कल वे भी बूढ़े होंगे। सुधीर पांडे जैसे अनुभवी कलाकार का सम्मान होना चाहिए। यूजर्स का कहना है-
- 'यह बहुत अपमानजनक है'
- 'बड़ों का सम्मान करना चाहिए'
- 'आज की पीढ़ी को यह सीखना चाहिए'
- 'बॉलीवुड का असली चेहरा यही है, सिर्फ स्टारकिड्स को महत्व मिलता है'
- 'सुधीर पांडे जैसे दिग्गज कलाकार के साथ ऐसा व्यवहार दयनीय है'
No One Cares To Notice Senior Actor... So He Quietly Walked Off The Stage 🥺💔 pic.twitter.com/OFXDUTNBYh
— Natasha ♡ (@natashaxtwts) April 18, 2026
सुधीर पांडे का करियर
सुधीर पांडे कई दशकों से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने ‘बालिका वधू’, ‘ससुराल गेंदा फूल’, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘टॉयलेट - एक प्रेम कथा’ जैसी कई फिल्मों और सीरियल्स में काम किया है। शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी उन्होंने काम किया है।
यह भी पढ़ें: Darshan Kumar Dies: गुलशन कुमार के छोटे भाई दर्शन कुमार का 70 की उम्र में हुआ निधन, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि