फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ghazal singing requires knowledge of classical music says Pankaj Udhas

पंकज उधास की बेबाक राय, गायकी के लिए शास्त्रीय संगीत का ज्ञान जरूरी

Mon, 28 May 2018 02:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 28 May 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
Ghazal singing requires knowledge of classical music says Pankaj Udhas
टीवी पर जिस तरह सिंगिंग रियलिटी शो आ रहे हैं, उसे लेकर मशहूर गजल गायक पंकज उधास ने अपनी बेबाक राय जाहिर की है। उनके मुताबिक गजल में शास्त्रीय संगीत के अलग-अलग रागों का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन


अगर किसी को गजल सिंगर बनना है तो उसके पास शास्त्रीय संगीत का ज्ञान होना जरूरी है। आजकल गजल उर्दू में नहीं लिखी जाती और न पूरी तरह हिंदी में, बल्कि हिंदुस्तानी में लिखी जाती है जो हिंदी और उर्दू का घालमेल है। इसलिए वह इन दोनों भाषाओं का ज्ञान भी जरूरी मानते हैं।
विज्ञापन


उनकी नजर में किसी गीत या गजल के लोकप्रिय होने का कोई फॉर्मूला नहीं है पर कभी-कभी अच्छे शब्द, अच्छा संगीत, अच्छी तर्ज और अच्छी बातें गाने को हिट करा देती हैं। यह पूछने पर कि सिंगिंग रियलिटी शो का प्लेबैक सिंगिंग पर कितना असर पड़ता है, उन्होंने जवाब दिया कि ‘प्लेबैक सिंगिंग एक अलग तरह का आर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियलिटी शो से बहुत से नए गायकों को आगे आने का मौका मिलता है। उनके लिए यह बहुत अच्छा चांस है प्लेबैक सिंगिंग में आने का। कई सिंगर ऐसे ही रियलिटी शो से आगे आकर प्लेबैक सिंगर बने हैं।’ उनके मुताबिक गजलों का खजाना फेस्टिवल पिछले 16 साल से हो रहा है और यह इसका 17वां साल है।
Trending Videos

आर्टिस्ट अलाउड टैलेंट हंट भारत का पहला गजलों का टैलेंट हंट है जिसमें कई नए गजल गायकों को मंच पर आने का मौका मिला। उधास ने होनहारों को टिप्स देते हुए कहा, ‘हम जानते हैं कि देश में बहुत से नए कलाकार हैं, जो बहुत अच्छा गाते हैं।

हम चाहते हैं कि जो भी इस फील्ड में आना चाहते हैं वे आर्टिस्ट अलाउड डॉट कॉम पर अपनी गजल अपलोड करें। हमें यकीन है कि कई टैलेंटेड गायक सामने आएंगे।’ कई शो को जज कर चुके उधास ने खजाना आर्टिस्ट अलाउड टैलेंट हंट को भी जज किया है।

इस शो में बतौर जज अपने अनुभव को शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘फिल्मी गानों को लेकर कई टैलेंट हंट शो हो रहे हैं, पर गजलों को लेकर कोई टैलेंट हंट इसके पहले नहीं हुआ। इसलिए खजाना आर्टिस्ट अलाउड टैलेंट हंट के जरिए हम चाहते हैं कि पूरे देश से नए गायक सामने आएं। हम ये भी चाहते हैं कि छोटी-छोटी जगह के नए गजल गायक इस हंट का फायदा उठाएं और सामने आएं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed