Bigg Boss OTT: बिग बॉस के विनर रहे इस कंटेस्टेंट को नहीं रास आई करण जौहर की होस्टिंग, बोले- 'कुछ नहीं आता'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है जहां हर साल टीवी से लेकर फिल्मों तक के नए-नए सितारों के चेहरे देखने को मिलते हैं। लेकिन एक चेहरा जो सालों से नहीं बदला है वो है शो के होस्ट सलमान खान का। बिग बॉस के मेकर्स हर बार सलमान खान को इस शो के लिए मना ही लेते हैं। सुपरस्टार को होस्टिंग करता देख उनके फैंस काफी खुश हैं। इतना ही नहीं शो के शुरू होने से पहले ही सलमान ट्रेंड में छाने लगते हैं।
लेकिन बिग बॉस ओटीटी की होस्टिंग की डोर मेकर्स ने करण जौहर को सौंपी थी। करण जौहर की होस्टिंग पर काफी सवाल भी खड़े किए गए थे। ऐसे में बिग बॉस के एक्स विनर गौतम गुलाटी ने होस्ट को लेकर अपना राय पेश की है. गौतम गुलाटी को बतौर कंटेस्टेंट फैंस का काफी प्यार सपोर्ट मिला था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गौतम ने खुलासा किया कि मेकर्स ने उन्हें बिग बॉस सजीन 14 के लिए इंवाइट किया था।
गौतम जल्द ही 'एमटीवी रोडीज: कर्म या कांड' के आने वाले सीजन में देखा जाने वाला है। जिसको लेकर वह काफी सुर्खियों में भी बने हुए हैं। गौतम गुलाटी इस सीजन में एक गैंगस्टर की भूमिका निभाने वाले हैं। साथ ही साथ इस सीजन में मशहूर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ प्रिंस नरूला भी नजर आएंगे। जो कि 2015 में 'रोडीज एक्स 2' का खिताब अपने नाम कर चुके हैं और पहले भी पांच बार गैंग लीडर के रूप में देखे जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: किंग चार्ल्स कोरोनेशन कॉन्सर्ट में स्पीच को लेकर ट्रोल हुईं सोनम, लोग बोले- ग्लोबल शर्मिंदगी है