फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg boss 16 mandali reunion shiv thakree sumbul touqueer khan frah khan nimrit kaur see inside pictures

Bigg Boss 16 Reunion: 'बिग बॉस 16' की मंडली का हुआ धमाकेदार रीयूनियन, फराह खान ने शेयर की खास झलक

Sun, 22 Oct 2023 02:12 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 22 Oct 2023 02:12 PM IST
सार

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 16' काफी हिट हुआ था। वहीं इस शो की चर्चित मंडली का हालही में रीयूनियन हुआ है।

विज्ञापन
Bigg boss 16 mandali reunion shiv thakree sumbul touqueer khan frah khan nimrit kaur see inside pictures
बिग बॉस 16 मंडली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 16' काफी हिट हुआ था। इस शो में कई नामी चेहरे शामिल हुए थे। और इसमें में से एक मंडली भी फॉर्म हुई थी।हम सभी जानते हैं कि, बिग बॉस के घर में होने वाली जंग और दोस्ती ज्यादा देर तक नहीं चलती। कई बार शो पूरा होते-होते तक रिश्ते तक खत्म हो जाते हैं, हालांकि, कुछ ऐसे लोग होते हैं जो घर से निकलने के बाद भी फ्रेंड बने रहते हैं। ऐसे ही हैं शिव ठाकरे, संबुल तौकीर, निमृत कौर, एमसी स्टैन और साजिद खान. बिग बॉस 16 में सदस्य रहे ये स्टार्स फिर से री-यूनाइट हुए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

'बिग बॉस 16' को खत्म हुए लंबा अरसा बीत गया है लेकिन इसमें बने दोस्त आज भी साथ हैं। सभी ने मिलकर वीकेंड इंजॉय किया है। फराह खान ने कई वीडियो और फोटो पोस्ट की हैं। हालांकि इस दौरान अहम सदस्य अब्दु रोजिक गायब रहे। फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर ने इस बात को जाहिर जरूर किया कि वो छोटा भाईजान को कितना मिस कर रही हैं। बता दें कि अभी वो काम के सिलसिले में देश के बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg boss 16 mandali reunion shiv thakree sumbul touqueer khan frah khan nimrit kaur see inside pictures
बिग बॉस 16 - फोटो : social media

फराह खान ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मंडली रीयूनियन। सालभर हो चुके हैं। और अभी भी ये अच्छे दोस्त हैं। और मैं अभी भी अंदर की कहानियों को पसंद कर रही हूं। अब्दू तुम बहुत याद आओगे। ऐसा ब्रंच कभी नहीं होगा।' इंस्टा स्टोरी में फराह खान ने लिखा, 'असली दोस्त।' वहीं, सुंबुल तौकीर खान ने भी फोटोज शेयर कीं। उन्होंने लिखा, 'हमेशा और हमेशा के लिए।' वहीं, साजिद और निमृत ने फराह खान को इस ब्रंच के लिए शुक्रिया कहा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)

विज्ञापन

बता दें कि बिग बॉस 16 में शिव ठाकरे, सुंबुल तौकीर, निमृत कौर, एमसी स्टैन, साजिद खान और अब्दु रोजिक का एक ग्रुप था। इस ग्रुप को मंडली कहकर बुलाते थे। सभी की दोस्ती को फैंस ने बहुत पसंद किया था। बिग बॉस से निकलने के बाद भी सभी को कई बार साथ में चिल करते हुए देखा गया। वहीं, इन फोटोज को देखने के बाद फैन्स की भी यादें ताजा हुईं। एक यूजर ने लिखा, 'ये इकलौका दोस्तों का ग्रुप है, जिसे मैं पसंद करता हूं। बिग बॉस में आप लोगों की बहुत याद आती है।' 

यह भी पढ़ें: 'यारियां 2' के लिए डेढ़ साल तक डाइट पर रहे मीजान, बोले- एक्टर को हमेशा तैयार रहना पड़ता है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed