बिग बॉस विनर गौहर खान दो महीने पहले मां बनी हैं। अभिनेत्री और उनके पति जैद दरबार ने पिछले महीने ही अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। कपल ने अपने बच्चे का नाम जेहान रखा है। ये कपल फिलहाल पेरेंटिंग एंजॉय कर रहे हैं और अपनी लाइफ के हर अपडेट भी फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। वहीं न्यू मॉम गौहर खान अपने इंस्टाग्राम पर लगाताक अपने नन्हे प्रिंस जेहान के साथ अपने नए शेड्यूल का एक्सपीरियंस शेयर करती रही हैं।
Gauahar Khan: बेटे 'जेहान' के जन्म के बाद गौहर खान की उड़ी रातों की नींद, कहा - 'खुद के लिए नहीं बचा टाइम'
न्यू मॉम गौहर खान अपने इंस्टाग्राम पर लगाताक अपने नन्हे प्रिंस जेहान के साथ अपने नए शेड्यूल का एक्सपीरियंस शेयर कर रही हैं
गौहर ने मदर्स डे पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर किया था जिसमें बताया था कि कैसे उनकी जिंदगी बेटे के आने के साथ पूरी तरह से बदल गई है। जेहान उन्हें इतना बिजी रखते हैं कि उनके पास खुद के लिए टाइम नहीं है। उन्होंने लिखा था, 'तो रात के 12 बज चुके हैं, एक न्यू मॉम के रूप में मेरे पहले मदर्स डे का एक दिन बीत चुका है, हां, एक मां के रूप में अपनी पहली पोस्ट के लिए मुझमें ग्लैम होने की एनर्जी नहीं थी'।
गौहर ने एक वीडियो भी शेयर किया था कि कैसे जब उनका बेबी सोता है तो वह घर के चारों ओर घूमती है और वह आराम करने के लिए दौड़ती है। उन्होंने लिखा था, "जब एक न्यू बॉर्न बेबी को बिस्तर पर सुलाने में आप सभी को बहुत समय लग गया है तो घर में पूरी तरह से घूमें! हेहेहेहे क्या आप एक न्यू मॉम के रूप में इससे जुड़ सकते हैं ????"
यह भी पढ़ें: नाई के रोल से किया था डेब्यू, 500 रुपए थी पहली कमाई, इस किरदार से घर-घर में मशहुर हुए सुनील
बता दें कि गौहर खान ने अपनी डिलीवरी के 10 दिन बाद ही वेट लॉस कर हर किसी को हैरान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वे भी इससे सरप्राइज हुई थीं। गौहर और जैद ने दिसंबर 2020 में शादी कर ली। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें साझा करते हैं। शेयर की गई उनकी रोमांटिक फोटोज पर नेटिजंस जमकर प्यार बरसाते हैं।
यह भी पढ़ें: फिल्म सिटी परियोजना को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- छह महीने के भीतर पूरा होगा काम