फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gangster obed radiowala gets bail from bombay highcourt in matter of conspiracy to kill mahesh bhatt

Mahesh Bhatt: बॉम्बे हाईकोर्ट से ओबेद रेडियोवाला को मिली बेल, महेश भट्ट की हत्या की साजिश रचने में था गिरफ्तार

Thu, 11 Aug 2022 04:46 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 11 Aug 2022 04:46 PM IST
सार

महेश भट्ट की हत्या की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार आरोपी ओबेद रेडियोवाला को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। बता दें कि इस आरोपी ने फिल्म निर्माता मोरानी के जुहू वाले बंगले पर भी गोलियां चलाई थीं।

विज्ञापन
gangster obed radiowala gets bail from bombay highcourt in matter of conspiracy to kill mahesh bhatt
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता महेश भट्ट की हत्या की साजिश के मामले में अमेरिका से प्रत्यर्पित किए गए आरोपी गैंगस्टर ओबेद रेडियोवाला को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। दरअसल साल 2014 में फिल्म निर्माता करीमा मोरानी और महेश भट्ट की हत्या की साजिश के आरोपी और गैंगस्टर रवि पुजारी के कथित सहयोगी ओबेद रेडियोवाला को भारत भेजा गया था। बता दें कि रेडियोवाला को अमेरिका में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद रेडियोवाला को अमेरिका में अवैध रूप से रहने के कारण सितंबर 2017 से यूनाइटेड स्टेट्स इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इंफोर्समेंट की हिरासत में था। 

विज्ञापन

ओबेद रेडियोवाला के खिलाफ मुंबई में दो मामले दर्ज हैं। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने रेडियोवाला के खिलाफ नोटिस जारी किया था। पुलिस का कहना है कि मुंबई में उसके खिलाफ दर्ज मामलों में रेडियोवाला के प्रत्यर्पण की मांग की गई है। मुंबई पुलिस ने आगे कहा कि रवि पुजारी गिरोह के सदस्य ने निर्माता मोरानी पर बॉलीवुड फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के विदेशी अधिकारों के विवाद को लेकर गोली चलाई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रेडियोवाला निर्माताओं को धमकी दे रहा था, बाद में उसने निर्माता मोरानी के जुहू वाले बंगले पर भी गोलियां चलाई थीं। बाद में ये लोग महेश भट्ट पर भी हमले ही तैयारी कर रहे थे, बाद में जब पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली तब पता चला कि यही लोग मोरानी पर भी हुए हमले में शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed