फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   FWICE Stops Amit Trivedi Shoot For Complete Shutdown Orders Amid Corona virus

अमित त्रिवेदी के म्यूजिक वीडियो की शूटिंग एफडब्लूआईसीई ने रुकवाई, पत्नी ने झाड़ा पल्ला

Thu, 19 Mar 2020 12:43 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 19 Mar 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
FWICE Stops Amit Trivedi Shoot For Complete Shutdown Orders Amid Corona virus
Amit Trivedi - फोटो : अमर उजाला

भारत में फिल्मों और टीवी से जुड़ी सभी शूटिंग्स को रोकने का फैसला मंगलवार को ही हो चुका है, लेकिन अभी भी कुछ लोग इस फैसले से अनजान थे। बुधवार को फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज (एफडब्लूआईसीई) की टीम ने मुंबई में मढ आईलैंड पर चल रहे एक म्यूजिक वीडियो के शूट को रुकवाया। यहां पर संगीत निर्देशक अमित त्रिवेदी के आने वाले गाने की शूटिंग चल रही थी, जोकि संघों की बैठक में हुए इस फैसले से अनजान थे। एफडब्लूआईसीई के कर्मचारियों को जैसे ही इस शूटिंग की भनक लगी, वह तुरंत सेट पर पहुंच गए और उन्होंने जाते ही शूटिंग बंद करने का आव्हान कर दिया।

विज्ञापन

 

एफडब्लूआईसीई के महासचिव अशोक दुबे ने बताया, 'फेडरेशन के सदस्य बिना बताए सेट पर पहुंच गए। वहां जाकर जब हमने यूनिट के सदस्यों से पूछा कि मंगलवार को शूटिंग बंद करने की घोषणा के बावजूद अभी तक आपने शूटिंग बंद क्यों नहीं की? इस पर उन्होंने बताया कि वह इस फैसले को लेकर कंफ्यूज थे। शुरुआत में फैसला हुआ था कि शूटिंग 19 मार्च को बंद होनी है, लेकिन बाद में अचानक से फैसला बदला गया और शूटिंग मंगलवार को ही बंद करवा दी गई। इस नए फैसले के आने के साथ ही सभी को इसके बारे में अवगत करा दिया गया था।'

विज्ञापन

एफडब्लूआईसीई में स्वास्थ्य और सुरक्षा के मुखिया फिरोज राजा खान भी उस समय सेट पर मौजूद थे। उन्होंने बताया, 'हमने यूनिट के सदस्यों से बात की। अमित त्रिवेदी सेट पर मौजूद नहीं थे। हालांकि सेट पर सभी लोग बचाव प्रक्रिया का अनुपालन कर रहे थे। सेट पर जिन लोगों के बीमार होने का अंदेशा हुआ था, उन्हें उनके पूरे पैसे देकर वापस घर भेज दिया गया था। स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर भी वे पूरी तरह सावधान थे, जिसमें वे मास्क और हैंड सैनिटाइजर का पूरा इस्तेमाल कर रहे थे।' 

इस मुद्दे पर अमित त्रिवेदी की पत्नी कृति ने कहा, 'मैं इस घटना से बिल्कुल अंजान हूं। हम घर पर थे तो अमित म्यूजिक वीडियो कैसे शूट कर सकते हैं। उन्हें फिल्म के कामों से ही फुर्सत नहीं है। मुझे इस बारे में नहीं पता कि उधर मढ में क्या हो रहा है?'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed