फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Folk Singer Sharda Sinha Tests negative For COVID 19

शारदा सिन्हा ने कोरोना को दी मात, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

Sat, 05 Sep 2020 08:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 05 Sep 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Folk Singer Sharda Sinha Tests negative For COVID 19
शारदा सिन्हा - फोटो : Facebook /smt.shardasinha

पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा ने कोरोना को मात दे दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर खुद शारदा सिन्हा ने इस बात की पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें शारदा सिन्हा अस्पताल में नजर आ रही हैं और स्वास्थ कर्मचारी उनको फूल माला पहना रही हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन



याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले शारदा सिन्हा के निधन की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे थे। जिसके बाद खुद शारदा सिन्हा ने सामने आकर अपनी मौत की फर्जी खबर को अफवाह बताया था। उनके बेटे ने एक वीडियो जारी किया था। जिसमें शारदा सिन्हा ने कहा था कि उनका कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। इलाज से सुधार भी हो रहा है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। शारदा सिन्हा ने अपने चाहने वालों से अपील करते हुए कहा कि उनकी दुआओं से वह जरूर स्वस्थ होकर उनके बीच आएंगी। उनके बेटे ने भी उनकी मौत की खबर को अफवाह बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदा ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी फेसबुक के माध्यम से ही अपने फैंस को दी थी। शारदा ने अपने फेसबुक अकाउंट से फैंस के लिए एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में शारदा सिन्हा यह कहती हुई नजर आ रही थीं कि उन्होंने हर संभव कोशिश की थी कि वे इस महामारी से बची रहें, लेकिन इसके बाद भी कोरोना ने दस्तक दे दी। शारदा ने कहा था कि फिलहाल उन्हें उनके फैंस की दुआओं की बहुत जरूरत है और जब वो ठीक होकर लौंटेंगी तो फिर से अपने चाहने वालों से बात करेंगी।

गौरतलब है कि शारदा सिन्हा को छठ गीतों से प्रसिद्धी मिली थी।शारदा के मशहूर गीतों में 'सूप लेले घाट पर....', 'मोरा भईया जाला..' और 'पहिले पहिल हम कईनी छठी मइया वरत तोहार...' शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed