फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Flying Sikh Milkha singh passed away Farhan Akhtar has played his role in bhaag milkha bhaag

मिल्खा सिंह का निधन: फरहान अख्तर ने पर्दे पर जीवंत कर दिया था फ्लाइंग सिख का किरदार

Sat, 19 Jun 2021 01:08 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 19 Jun 2021 01:08 AM IST
सार

  • मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की उम्र में निधन
  • मिल्खा सिंह पर बनी फिल्म भाग मिल्खा भाग दर्शकों को आई थी पसंद
  • फरहान अख्तर ने निभाया था फ्लाइंग सिख का किरदार

विज्ञापन
Flying Sikh Milkha singh passed away Farhan Akhtar has played his role in bhaag milkha bhaag
मिल्खा सिंह, फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली। बता दें कि उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद से उन्हें पीजीआई के सामान्य आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था। गौरतलब है कि मिल्खा सिंह के जीवन पर एक फिल्म बन चुकी है जिसका नाम है 'भाग मिल्खा भाग'। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था।  राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनीं इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। वहीं युवा पीढ़ी इस फिल्म से काफी प्रभावित हुई थी।

विज्ञापन


बता दें कि मिल्खा सिंह 19 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे। उसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। हालत में सुधार होने के बाद परिजनों के कहने पर उन्हें घर पर शिफ्ट कर दिया गया था। इस दौरान अमेरिका से उनकी डॉक्टर बेटी चंडीगढ़ आ गई थीं और वही उनका ख्याल रख रही थीं।  तीन जून को उनकी तबीयत फिर बिगड़ गई और उन्हें पीजीआई में दाखिल कराना पड़ा तब से उनका इलाज पीजीआई में चल रहा है। वो धीरे धीरे ठीक होते नजर आ रहे थे। बुधवार को उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई थी और उन्हें आईसीयू से बाहर लाकर कार्डियक सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह उन्होंने कॉफी पी और परिवार के लोगों से बातचीत भी की। हालांकि सुबह नौ बजे के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। मिल्खा सिंह की हालत गंभीर होने की सूचना मिलते ही उनका पूरा परिवार पीजीआई पहुंच गया। देर रात तक सभी लोग पीजीआई में थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही सभी दुखी हो गए।13 जून को उनकी पत्नी और पूर्व वॉलीबाल नेशनल कैप्टन निर्मल कौर का निधन हुआ था। अब मिल्खा सिंह भी इस दुनिया से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed