{"_id":"56ef9b724f1c1b6060f14dc8","slug":"first-weekend-box-office-collection-of-kapoor-and-sons","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहले वीकेंड पर कपूर एंड संस की बॉक्स ऑफिस पर कमाई","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
पहले वीकेंड पर कपूर एंड संस की बॉक्स ऑफिस पर कमाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 21 Mar 2016 01:22 PM IST
विज्ञापन
कपूर एंड संस
कपूर एंड संस ने पहले वीकेंड पर ही बॉक्स ऑफिस पर दम दिखा दिया है। यह फिल्म साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है। जैसा कि फिल्म की स्टारकास्ट देखकर पहले ही फिल्म ट्रेड पंडित अंदाजा लगा रखे थे फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में वैसा ही व्यापार किया।
इसने पहले वीकेंड की कमाई के मामले में साल में आई धमाकेदार फिल्म 'नीरजा' और सनी देओल की दमदार वापसी वाली फिल्म 'घालय, वंस अगेन' को पीछे छोड़ दिया। नीरजा ने पहले सप्ताह में कुल 21.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जबकि घायल ने पहले सप्ताह में 21.82 करोड़ बटोरे थे।
लेकिन कपूर एंड संस इन दोनों से आगे निकल गई। अब अगर कोई कपूर एंड संस से आगे कोई फिल्म है, तो वो है खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार की असल घटना पर आधिरित फिल्म 'एयरलिफ्ट'। इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था, इसने पहले सप्ताह में रिकॉर्डतोड़ 42.83 करोड़ कामए थे।
विज्ञापन
अगली स्लाइड में जानिए, कपूर एंड संस ने पहले सप्ताह में कमया कितना।

कपूर एंड संस ने पहले सप्ताह में कमया कितना
आलिया भट्ट
- फोटो : gettyimages
पहले दिन औसत शुरुआत (महज 6.85 करोड़) के बाद कपूर एंड संस ने दूसरे दिन (7.75 करोड़) ही जता दिया था कि आने वाले दिनों में यह फिल्म अच्छा व्यवसाय करने वाली है। और हुआ भी वैसा ही रविवार को फिल्म को सिनेमाघर देखने जाने वालों में अच्छा उछाल आया।
फिल्म व्यवसाय विश्लेषक तरण आदर्श के ट्वीट के अनुसार रविवार को कपूर एंड संस ने कुल 11.75 करोड़ रुपये कमाए। जो करीब-करीब पहले दिन की तुलना में दोगुना के आसपास है। इस तरह से कपूर एंड संस की पहले सप्ताह में हुई कुल कमाई 26.35 करोड़ पहुंच गई है।
यहां ये बात बेहद अहम हो गई कि हम आपको यह भी बताएं कि इस फिल्म को बनाने में महज 37 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उसमें भी फिल्म के निर्माण में तो महज 22 करोड़ का ही खर्च आया है, बाकी के 15 करोड़ इसके प्रचार में खर्च किए गए हैं।
फिल्मों के व्यवसाय से संबंधित विश्वसनीय आंकड़े रखने वाले वेब पोर्टल बॉलीमूवीरिव्यूज डॉट कॉम के मुताबिक अगर कपूर एंड संस की कमाई 40 करोड़ रुपये पार कर जाती है तो इसे हिट फिल्मों की श्रेणी में रखा जाएगा।
ऐसे में जब फिल्म 25 करोड़ सिनेमाघरों से तीन दिनों में ही जुटा चुकी है और कलर्स टीवी चैनल ने पहले ही फिल्म के सैटेलाइट व अन्य राइट्स के लिए 15 करोड़ देने का प्रस्ताव रख दिया है।

#KapoorAndSons finds patronage at urban centres, its target audience. Fri 6.85 cr, Sat 7.75 cr, Sun 11.75 cr. Total: ₹ 26.35 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 21, 2016