ये है सनी लियोनी की नई फिल्म का पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रागिनी एमएमएस 2 के बाद सनी लियोनी एक नए रूप में नजर आने वाली है। यह नई फिल्म सेक्स कॉमेडी होगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। सनी इस फिल्म में अपनी इमेज के अनुसार ही नजर आ रही हैं।
कुछ-कुछ लोचा है' में सनी एक सेक्सी मॉमेडी लुक में नजर आने वाली हैं। सेक्स और कॉमेडी से भरपूर स्पाइसी फिल्म 'कुछ-कुछ लोचा है' का प्रोडक्शन मुकेश पुरोहित कर रहे हैं। 'कुछ-कुछ लोचा है' में राम कपूर और सनी लियोनी लीड रोल में हैं। इस फिल्म में सनी बिकिनी में नजर आएंगी।
यह रहा फिल्म का पोस्टर
सनी लियोन और राम कपूर की फिल्म 'कुछ-कुछ लोचा है' का फर्स्ट पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म के पोस्टर को ट्विटर पर शेयर भी किया गया है। इस तस्वीर में सनी ने रेड कलर की बिकिनी पहन रखी है, जबकि राम कपूर पीछे मुंह पर हाथ रखकर खड़े हैं।
फिल्म में राम एक अमीर गुजराती व्यापारी का किरदार निभा रहे हैं, वहीं सनी मशूहर फिल्म स्टार के रोल में हैं। राम और सनी इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे। इस फिल्म के बाद सनी लियोनी मस्तीजादे और लीला फिल्म में नजर आएंगी।