{"_id":"5916b97e4f1c1b8518850a56","slug":"first-day-collection-of-sarkar-3-and-meri-pyaari-bindu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन बेदम रही 'सरकार 3', 'मेरी प्यारी बिंदू' ने भी किया निराश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले दिन बेदम रही 'सरकार 3', 'मेरी प्यारी बिंदू' ने भी किया निराश
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sat, 13 May 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
'सरकार 3'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्में 'मेरी प्यारी बिंदू' और 'सरकार 3' अपने पहले दिन कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं। दोनों ही फिल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वो उन पर खरी नहीं उतर पाईं।
पहले दिन अमिताभ बच्चन की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'सरकार 3' ने 2.30 करोड़ की कमाई की। फिल्म को समीक्षकों से ठीक-ठाक रिव्यू मिले हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अभिनय की तारीफ हुई है वहीं बाकी सितारे फिल्म की कमजोर कड़ी बताए गए हैं।
वहीं आयुष्मान खुराना और परिणीति चोपड़ा की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में नाकाम रही। अपने पहले दिन फिल्म ने लगभग 1.75 करोड़ की कमाई की। फिल्म के गाने काफी पसंद किए गए थे और इससे लग रहा था कि फिल्म अच्छी कमाई कर लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इन दोनों ही फिल्मों से ज्यादा 'बाहुबली 2' का कलेक्शन रहा है। 'बाहुबली 2' ने अपने तीसरे शुक्रवार 'सरकार 3' और 'मेरी प्यारी बिंदू' के संयुक्त कलेक्शन से भी ज्यादा की कमाई की है।

#MeriPyaariBindu Fri ₹ 1.75 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 13, 2017
#Baahubali2 *400 NOT OUT*... Continues to shatter MYTHS + RECORDS... 3rd Fri HIGHER than *combined* Fri biz of #Sarkar3 + #MeriPyaariBindu.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 13, 2017