Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Main 10 Points Of Amitabh Bachchan Starrer 'Sarkar 3' Film

10 लाइनों में जान लीजिए, कैसी है 'सरकार 3'

Sat, 13 May 2017 12:54 PM IST
रवि बुले
रवि बुले Updated Sat, 13 May 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
Main 10 Points Of Amitabh Bachchan Starrer 'Sarkar 3' Film
'सरकार 3'
राम गोपाल वर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सरकार 3' इस शुक्रवार रिलीज हो गई। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, मनोज बाजपेयी, जैकी श्रॉफ, अमित साध और यामी गौतम मुख्य भुमिका में हैं। 10 प्वाइंट्स में जानिए कैसी है 'सरकार 3' -
विज्ञापन


1. 'सरकार 3' देख कर दावे से राम गोपाल वर्मा की वापसी की घोषणा नहीं हो सकती।

2. फिल्म में कुछ समय बाद लगता है कि रामू के हाथ से सब फिसल रहा है। दृश्य हास्य पैदा कर रहे हैं।

3. कहानी बिखर रही है। अमिताभ को देख कर लगता है कि वह खुद को दोहरा रहे हैं।

4. सुभाष नागरे (अमिताभ बच्चन) के आसपास और उनके विरुद्ध कमजोर किरदारों तथा कच्चे कलाकारों की भीड़ ने 'सरकार 3' को हल्का कर दिया।

5. अमित साध ने सर्वाधिक निराश किया। नागरे के पोते चीकू उर्फ शिवाजी के रोल में वह जंचे नहीं। वह फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी हैं।

6. रोनित रॉय, जैकी श्रॉफ और यामी गौतम भी कमजोर हैं। सभी टीवी धारावाहिक वाले सपाट अंदाज में संवाद बोलते हैं।

7. इनके बीच कोई कलाकार उभरता है तो सत्ता में जगह बनाने को आतुर राजनेता देशपांडे बने मनोज बाजपेयी। वह छाप छोड़ते हैं।

8. मनोज के अलावा अमिताभ से कंधे से कंधे मिलाने वाला कोई कलाकार नहीं बचता और 'सरकार 3' शिथिल पड़ जाती है।

9. ट्विटर पर विद्रोही बातें करने वाले रामू से आप उम्मीद करते हैं कि राजनीति में नेपोटिज्म विरुद्ध डेमोक्रेसी पर कुछ हट कर कहेंगे। परंतु यहां वह लकीर के फकीर हैं।
विज्ञापन


10. अमिताभ का परफॉरमेंस पूरी फिल्म के नीम-अंधेरे माहौल में चमकता है। पुराने रामू की झलक कहीं-कहीं है। स्याही से लिखे को खून से लिखा टाइप समझने वाले उनके फैन्स इसे देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed