फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   FIR has been registered against Rakhi Sawant for insulting the women of tribal society

बॉलीवुड: मुश्किलों में घिरीं राखी सावंत, आदिवासी महिलाओं का अपमान करने का आरोप में एफआईआर दर्ज

Thu, 21 Apr 2022 02:38 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Apr 2022 02:38 AM IST
सार

फिल्म इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत को आदिवासी समाज के कपड़ों का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया है।

विज्ञापन
FIR has been registered against Rakhi Sawant for insulting the women of tribal society
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत को आदिवासी समाज के कपड़ों का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया है। उनके खिलाफ झारखंड के एससी-एसटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


राखी के खिलाफ यह एफआईआर आदिवासी समाज के प्रमुख संगठन केंद्रीय सरना समिति ने दर्ज कराई है। समिति की ओर से शिकायत में कहा गया है कि राखी सावंत ने भद्दे कपड़े पहनकर जिसे आदिवासी पोशाक बताया है, उससे आदिवासी समाज की बदनामी हुई है। इस बारे में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि आदिवासी समाज के लोग इस तरह के कपड़े नहीं पहनते हैं। उन्होंने कहा कि बेली डांस के कपड़े पहनकर इसे आदिवासी पोशाक बताना आपत्तिजनक है और इससे समाज के लोग अपमानित महसूस कर रहे हैं। हमने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है और जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)


उन्होंने कहा कि वह जल्द ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलकर उन्हें ज्ञापन देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक राखी सावंत माफी नहीं मांगती हैं उनका कोई भी कार्यक्रम झारखंड में नहीं होने देंगे। बता दें कि राखी सावंत किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कई बार फैंस को इंप्रेस करने के चक्कर में वह ट्रोल्स का शिकार भी बन चुकी हैं।


इसके अलावा हाल ही में उन्हें भोजपुरी फिल्म का प्रमोशन करते देखा गया था। कुछ दिनों पहले भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने एक वीडियो साझा किया था जिसमें राखी अपने फैंस से रानी की फिल्म लेडी सिंघम देखने की अपील करती नजर आई थीं। रानी की यह फिल्म 22 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed