फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   final asia cup 2025 india vs pakistan t20 cricket match anupam kher Munawar Faruqui rj mahvash reaction

India VS Pakistan Final: भारत की जीत पर बिग बी ने ली पाकिस्तान की चुटकी, अजय देवगन समेत कई सेलेब्स ने दी बधाई

Mon, 29 Sep 2025 08:43 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 29 Sep 2025 08:43 AM IST
सार

Final Asia Cup 2025: भारत ने 9वीं बार एशिया कप जीत लिया है। 14 दिन में पाकिस्तान को तीसरी बार हराकर फाइनल में चमके तिलक और कुलदीप। भारत की जीत पर कई सेलेब्स ने अपनी खुशी जताते हुए टीम इंडिया को बधाई दी है।

विज्ञापन
final asia cup 2025 india vs pakistan t20 cricket match anupam kher Munawar Faruqui rj mahvash reaction
भारत की जीत का जश्न - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher,rampal72

विस्तार

भारत ने 2025 एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदकर जीत हासिल कर ली है। मैच में भारत ने अपनी बादशाहत कायम रखी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत एक भी मैच नहीं हारा। इस दौरान टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 15 दिनों के अंदर तीन बार हराया। फाइनल में पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद हर किसी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। महानायक अमिताभ बच्चन समेत तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने भी भारत की जीत पर खुशी जताते हुए टीम इंडिया को बधाई दी है।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन
महानायक अमिताभ बच्चन ने भारत की जीत पर पाकिस्तान की चुटकी लेते हुए टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। बिग बी ने शोएब अख्तर के अभिषेक शर्मा की जगह अभिषेक बच्चन कहने वाले वाकये पर मजे लेते हुए एक्स पर भारत की जीत को लेकर पोस्ट शेयर किया है। बिग ने लिखा, 'जीत गये। बहुत अच्छा खेला अभिषेक बच्चन... उधर जबान लड़खड़ाई और इधर, बिना बैटिंग बॉलिंग फील्डिंग किए, लड़खड़ा दिया दुश्मन को। बोलती बंद।
विज्ञापन

जय हिन्द  ! जय भारत  ! जय मां दुर्गा।'

अनुपम खेर
अनुपम खेर ने भारत की जीत पर एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में अनुपम भारत की जीत पर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ अनुपम ने कैप्शन में लिखा, 'भारत माता की जय!'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)




अजय देवगन बोले- तनकर खड़े हैं
अभिनेता अजय देवगन ने भारत की जीत पर बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, ‘तनकर खड़े हैं। हर बार जोरदार प्रहार किया। टीम इंडिया को हर कदम पर सलाम।’



सिद्धार्थ बोले- अनबीटेन चैम्पियन
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भारत को जीत की बधाई देते हुए लिखा, ‘क्या मैच हुआ है आज? भारत ने धैर्य, जज्बा दिखाया और दिल जीत लिया। बिना एक भी मैच हारे भारत ‘अनबीटेन चैम्पियन’ है। आपने हमें गर्व करने का मौका दिया है।’


मुनव्वर फारूकी
मुनव्वर फारूकी ने भारत की जीत पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिकेट मैच का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ मुनव्वर ने एक इमोजी बनाया जो खुशी से डांस करता दिखाई दे रहा है। इस पोस्ट के साथ मुनव्वर ने लिखा, 'Tikaaal...' @indiancricketteam
विज्ञापन

आर जे महवश 
आर जे महवश ने भारत की जीत पर इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक वीडियो है, जिसमें सभी भारत की जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ आर जे महवश ने लिखा, 'इंडियन क्रिकेट टीम बहुत खूबसूरत...'

अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल ने भारत-पाकिस्तान मैच की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारी युवा टीम शानदार है। उन्होंने पूरे जुनून और आत्मविश्वास के साथ खेला। इन युवा खिलाड़ियों ने खेल को और भी सुंदर बनाया। नीली जर्सी वाली टीम को बधाई। भारत को बधाई। क्या कमाल का टूर्नामेंट खेला। #IndiaChampionsAsiaCup2023 #AsiaCup2025'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Rampal (@rampal72)


यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने पैपराजी संग काटा कैक, आलिया ने दी जन्मदिन की बधाई, राहा ने पापा को दिया सरप्राइज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed