फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   filmmaker shirish kunder attacks on uttar pradesh new chief minister yogi adityanath

आदित्यनाथ पर भड़के शिरीष कुंदर- 'गुंडे को CM बनाया तो दाऊद को CBI डायरेक्टर बना दो?'

Wed, 22 Mar 2017 08:23 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Wed, 22 Mar 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
filmmaker shirish kunder attacks on uttar pradesh new chief minister yogi adityanath
श‌िरीष्‍ा

फराह खान के पति और फिल्ममेकर शिरीष कुंदर ने हाल ही में यूपी के नए सीएम योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। उनके इस बयान को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। शिरीष, आदित्यनाथ के सीएम बनने से नाराज हैं और उन्‍होंने अपना गुस्सा ट्वीट के जरिए निकाला।

विज्ञापन


शिरीष ने अपने ट्वीट में आदित्यनाथ को गुंडा कहा है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने ट्वीट में दाउस इब्राहिम और विजय माल्या का भी जिक्र किया। मंगलवार को उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर किसी गुंडे को सीएम बनाया जा सकता है तो फिर दाऊद को सीबीआई का डायरेक्टर और माल्या को आरबीआई का गवर्नर होना चाहिए।'
विज्ञापन


शिरीष के इस ट्वीट को किसी ने सराहा तो किसी ने उनका ही मजाक बना दिया। शिरीष के समर्थन में आए एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे तो आसाराम बापू को महिला एंव बाल विकास मंत्री बनाया जाना चाहिए।' एक ने लिखा कि शिरीष द्वारा कही गई यह अबतक की सबसे सही बात है। लेकिन कुछ लोगों ने शिरीष को बुरा-भला भी बोला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ पर भड़के शिरीष कुंदर- 'गुंडे को CM बनाया जा सकता है तो दाऊद को CBI डायरेक्टर बना दो?'

filmmaker shirish kunder attacks on uttar pradesh new chief minister yogi adityanath
श‌िरीष्‍ा


शिरीष के इस ट्वीट से नाराज एक यूजर ने उन्हें लूजर बोला तो किसी ने उनकी पत्नी फराह खान का नाम लेकर उनका मजाक उड़ाया। उसने लिखा कि शिरीष खुद कुछ नहीं करते और उनकी पत्नी पैसा कमाकर लाती है।

बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च को यूपी के सीएम के रूप में शपथ ली थी। आदित्यनाथ की छवि एक विवादित नेता के रूप वाली रही है। वह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं साथ ही उनपर आईपीसी की धारा 302 सहित कई धाराओं में मामले दर्ज हैं। योगी के खिलाफ ऐसे पांच गंभीर मामले दर्ज हैं। जिनमें दोषी साबित होने पर उनको सजा-ए-मौत भी दी जा सकती है।

 






 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed