फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film 'Roy' remixes of Love Story and thriller

'रॉय' में है लव स्टोरी और थ्रिलर का रीमिक्स

Sat, 14 Feb 2015 10:33 AM IST
Updated Sat, 14 Feb 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
Film 'Roy' remixes of Love Story and thriller

रणबीर कपूर, जैकलीन और अर्जुन रामपाल की फिल्म रॉय ओरिजनल कहानियों के दम पर बॉलीवुड के खड़े होने की कोशिश है। फिल्म में बहुत कुछ ऐसा है जो बॉलीवुड में पहली बार फिल्माया गया है। विक्रमजीत सिंह की 'रॉय' में ऐसी कई कोशिशें आप को नजर आएंगी।

विज्ञापन


लेकिन इस चक्कर में एक अच्छी-खासी थ्रिलर फिल्म अपनी प्रेम कहानी के चक्कर में पूरी तरह से पटरी से उतर जाती है। फिल्म रॉय इंटरवल तक काफी धीरे-धीरे बढ़ती है। हालांकि इंटरवल के बाद फिल्म की रफ्तार बढ़ जाती है। लगभग ढाई घंटे की फिल्म में डायरेक्टर प्यार और थ्रिलर के बीच जूझता नजर आता है।

विज्ञापन

अर्जुन रामपाल एक फिल्ममेकर के किरदार में

Film 'Roy' remixes of Love Story and thriller

फिल्म में अर्जुन रामपाल एक फिल्ममेकर के किरदार में हैं। जो अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहा है, तभी उसकी मुलाकात जैक्लीन फर्नांडिस से हो जाती है। वहीं रणबीर कपूर फिल्म में एक चोर के किरदार में हैं।

रणबीर चोरी से पैसा बनाता है और अर्जुन कपूर उन पर फिल्में बनाकर अपनी किस्मत चमकाने की कोशिश करता है। जैक्लीन से रणबीर का भी चक्कर चलता है। इस तरह कहानी उलझती है और कई रहस्य खुलते हैं और कई पहेलियां गढ़ी जाती हैं।

फिल्म कई मोर्चों पर निराश करती है

Film 'Roy' remixes of Love Story and thriller

फिल्म का कोई भी सितारा चमत्कार करता नजर नहीं आता है। इसलिए फिल्म कई मोर्चों पर निराश करती है। पूरी कहानी जैक्लीन के ग्लैमर और बेहतरीन लोकेशंस के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

जैक्लीन के ग्लैमर के अलावा अर्जुन रामपाल और रणबीर भी फिल्म में निराश करते हैं। रहस्य गढ़ने के चक्कर में सारे किरदार उलझे नजर आते हैं, एकदम बेमजा। अगर यूथ फिल्म से कनेक्ट होता है तो फिल्म कुछ कमाई कर लेगी वरना फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर संभावनाएं कम ही नजर आती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed