फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Producer Kanchan Adhikari Mother Kusum Sharad Gharpure Passed Away At 86

फिल्म निर्माता कंचन अधिकारी की मां का निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस

Sat, 10 Oct 2020 01:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 10 Oct 2020 01:08 PM IST
सार

  • फिल्म निर्माता कंचन अधिकारी की मां का निधन।
  • 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस।

विज्ञापन
Film Producer Kanchan Adhikari Mother Kusum Sharad Gharpure Passed Away At 86
फिल्म निर्माता कंचन अधिकारी की मां का निधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

फिल्म निर्माता कंचन अधिकारी की मां कुसुम शरद घरपुरे का शनिवार सुबह निधन हो गया। कंचन की मां की उम्र 86 वर्ष थी। वो अपनी बेटी कंचन और एक बेटे के साथ रहती थीं। कुसुम का निधन ज्यादा उम्र में होने वाली शारीरिक बीमारियों की वजह से ही हुआ है। उन्होंने मुंबई के विले पार्ले स्थित अपने घर पर ही अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


कुसुम शरद घरपुरे का अंतिम संस्कार आज (10 अक्तूबर) विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। अचानक हुए मां के निधन से कंचन अधिकारी और उनके परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कंचन की मां भी भजन गायिका थीं। उन्होंने महज 10 साल की उम्र से ही भजन गाना शुरू कर दिया था। आगे चलकर उन्होंने भजन प्रोग्राम और रेडियो पर भी परफॉर्म करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



बात करें कंचन की तो वे एक फिल्म निर्माता हैं। कंचन मराठी और हिंदी दोनों फिल्मों का निर्माण करती हैं। उन्हें 'किरण कुलकर्णी वर्सेज किरण कुलकर्णी', 'मोकाला श्वास', 'हु तू तू', 'इंडियन नेवर अगेन निर्भया', 'मानिनी', 'बाप रे बाप डोक्यारा टाप' जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुसीबत में पड़े हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट, महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed