फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Maa Actress Kajol Gave Many Important Life lessons To Her Children

Kajol: ‘किसी के जैसा बनने की जरूरत नहीं’, काजोल ने अपने बच्चों को दिए जिंदगी के लिए कई जरूरी सबक

Tue, 17 Jun 2025 11:19 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 17 Jun 2025 11:19 PM IST
सार

काजोल फिल्म ‘मां’ में एक ऐसी महिला के रोल में है, जो अपनी बेटी की रक्षा शैतानियों शक्तियों से करती है। जल्द ही यह फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान काजोल ने अपनी पैरेंटिंग स्टाइल के बारे में भी बात की है।

विज्ञापन
Film Maa Actress Kajol Gave Many Important Life lessons To Her Children
काजोल बेटी नीसा और बेटे युग के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इन दिनों काजोल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मां’ के प्रमोशन में व्यस्त हैंं। यह फिल्म एक मां के भीतर की असीम शक्ति के बारे में बात करती है, वह अपने बच्चों को संकट से बचाने के लिए हर मुमकिन कोशश करती है। हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से की गई बातचीत में काजोल ने अपनी परवरिश के तरीकों पर भी बात की। उन्होंने अपने बच्चों को जिंदगी के लिए क्या जरूरी सबक दिए हैं, इस बारे में विस्तार से बताया। 

विज्ञापन


मां तनुजा से जो सीखा, बच्चों को सिखाया
काजाेल इंटरव्यू में कहती हैं, ‘मैंने अपनी मां तनुजा से कई सारी बातें, सबक सीखे हैं। कोशिश की है कि वहीं बातें अपने बच्चों को भी बताऊं। सबसे पहले मैंने उन्हें खुद के बारे में सोचना सिखाया है। इसके अलावा अपने फैसले खुद लेने की सीख दी है। सबसे बड़ी बात जो मैंने बच्चों को समझाई है कि वो जैसे भी हैं, बिल्कुल अच्छे हैं, उन्हें किसी के जैसा बनने की जरूरत नहीं है।’   
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Kajol Nysa Devgan: 'मां' के 'काली शक्ति' गाने पर बेटी नीसा ने दिया मजेदार रिएक्शन, काजोल नहीं रोक पाईं हंसी 

हॉरर-सुपरनेचुरल फिल्म है ‘मां’ 
काजोल की फिल्म ‘मां’ की बात करें तो यह एक हॉरर, सुपरनेचुरल ड्रामा है। इसमें काजोल लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म को अजय देवगन फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ‘मां’ के डायरेक्टर विशाल फुरिया हैं। विशाल हॉरर जॉनर की फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म की कहानी में शैतानी शक्तियों से काजोल का किरदार अपनी बेटी की रक्षा करता है। इस यात्रा में उसे मां काली का आशीर्वाद भी मिलता है। 

कब रिलीज होगी फिल्म 
काजोल की फिल्म 'मां' 27 जून 2025 को थिएटर में रिलीज होगी। हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू और बांग्ला भाषा में भी यह फिल्म रिलीज होगी। इस फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता जैसे एक्टर्स भी अहम रोल निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed