फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film jersey actor shahid kapoor shouted on people video goes viral on instagram

Video: शाहिद कपूर को आया गुस्सा, डर गए आसपास के लोग, वीडियो हुआ वायरल

Fri, 01 Apr 2022 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Fri, 01 Apr 2022 01:18 AM IST
सार

फिल्म जर्सी बॉक्स ऑफिस पर जल्द दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना है। इस बीच शाहिद कपूर का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

विज्ञापन
film jersey actor shahid kapoor shouted on people video goes viral on instagram
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी के प्रमोशन को लेकर काफी व्यस्त है। यह फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना है। इस बीच शाहिद कपूर का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

क्या है वीडियो में...

दरअसल, यह एक फनी वीडियो जो खासतौर पर रील्स के लिए बनाया गया है। वीडियो में शाहिद कॉफी के लिए चीखते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहिद तेज आवाज में लोगों से काफी पीने के लिए पूछ रहे हैं। इस दौरान उनकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग डर जाते हैं। शाहिद के फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में वह काफी मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में शाहिद ने लिखा, ‘क्या और कोई कॉफी चाहता है?’ शाहिद के वीडियो पर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा- 'तब कॉफी विद करण शो में जाओ।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'केवल आपके साथ कॉफी पीऊंगा' और एक ने कहा, 'यह बहुत मजाकिया है'।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

क्रिकेटर की भूमिका में आएंगे नजर

शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी में एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साउथ की रीमेक है। फिल्म में उनके अलावा मृणाल ठाकुर भी दिखेंगी। यह फिल्म 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। शाहिद के फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। यह फिल्म पिछले साल 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की वजह से इसकी डेट को आगे बढ़ाना पड़ा। गौरतलब है कि अपने एक्टिंग करियर में शाहिद ने अब तक कई हिट फिल्मों में काम किया है। साल 2003 में उन्होंने इश्क विश्क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आए। हालांकि एक दौर ऐसा भी आया जब उनकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं। इसके बावजूद शाहिद ने हार नहीं मानी और फिल्म कबीर सिंह से दमदार वापसी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed