फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Emergency 1st Day 1st Show Public Review of Kangana Ranaut Movie

Emergency Public Reaction: कंगना की एक्टिंग के फैन हुए दर्शक, इमरजेंसी के दौर की तकलीफ को किया महसूस

Fri, 17 Jan 2025 03:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 17 Jan 2025 03:32 PM IST
सार

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज हो चुकी है। पहले दिन के पहले शो के बाद दर्शकों का फिल्म को लेकर क्या रेस्पॉन्स, रिएक्शन रहा? क्या कंगना की फिल्म उन्हें पसंद आई? या फिर फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर सकी, जानिए?

विज्ञापन
Film Emergency 1st Day 1st Show Public Review of Kangana Ranaut Movie
फिल्म इमरजेंसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना रनौत ने फिल्म ‘इमरजेंसी’ को डायरेक्ट भी किया और इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका भी निभाई है। फिल्म की कहानी इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगी इमरजेंसी की घटना पर आधारित है। इस फिल्म को रिलीज होने में बार-बार मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा लेकिन अब यह दर्शकों के सामने हैं। पहले दिन इस फिल्म को देखकर दर्शकों ने क्या रिएक्शन दिया, जानिए। 

विज्ञापन

Film Emergency 1st Day 1st Show Public Review of Kangana Ranaut Movie
फिल्म 'इमरजेंसी' पर रिएक्शन देते दर्शक - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘इमरजेंसी’ देखने के बाद कंगना रनौत की एक्टिंग, डायरेक्शन की तारीफ एक दर्शक करते हुए नजर आए। वह बोले कि जब इमरजेंसी लगी थी वह काफी छोटे थे। कंगना की एक्टिंग उनको हर फिल्म में पसंद आती है, इस फिल्म में वह उनकी एक्टिंग को पूरे नंबर देते हैं। फिल्म ‘इमरजेंसी’ को इस दर्शक ने पांच स्टार दिए हैं। एक और दर्शक का कहना है कि कंगना ने इमरजेंसी के दौर को बिल्कुल वैसा ही दिखाया है, जैसा उस समय हुआ था। इस दर्शक को फिल्म का सेकंड हॉफ ज्यादा अच्छा लगा। कंगना रनौत की एक्टिंग भी इन्हें पसंद आई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Film Emergency 1st Day 1st Show Public Review of Kangana Ranaut Movie
उम्रदराज से लेकर युवा दर्शक कंगना की फिल्म 'इमरजेंसी' पर रिएक्शन देते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

एक और दर्शक का कहना है कि बॉलीवुड में ऐसी फिल्में बननी चाहिए। यह फिल्म किसी पर तंज नहीं है, बस एक दौर की सच्चाई बता रही है। कंगना की एक्टिंग को भी यह दर्शक जबरदस्त बताते हैं। वह कहते हैं कि कंगना रनौत इंदिरा गांधी के किरदार में पूरी तरह से ढल गईं, वह एक शानदार एक्ट्रेस हैं। यूथ को भी यह फिल्म पसंद आई। कुछ यंग ऑडियंस ने कहा कि यह फिल्म कोई प्रोपगेंडा मूवी नहीं है। लोगों को एक बार यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। यंग ऑडियंस कहती है कि कंगना के अलावा हर एक एक्टर ने फिल्म में शानदार काम किया है।

 

विज्ञापन

Film Emergency 1st Day 1st Show Public Review of Kangana Ranaut Movie
फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर दर्शक अपने मन की बात बताते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

एक और दर्शक का कहना है कि कंगना रनौत ने फिल्म ‘इमरजेंसी’ से बॉलीवुड में तहलका मचा दिया। यह एक बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म को टैक्स फ्री होना चाहिए। साथ ही यह दर्शक कहता है कि कंगना को इस फिल्म के हर अवॉर्ड मिलना चाहिए। एक अन्य दर्शक का कहना है कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ में उस काले दौर को कंगना सामने लाने में कामयाब रही है। उस समय लोगों पर क्या गुजरी थी? मीडिया पर कैसे बैन लगाया गया था? इन बातों के अलावा कई बातों पर रोशनी डाली गई। फिल्म में श्रेयस तलपदे, अनुपम खेर और मिलिंद सोमन की एक्टिंग की भी ऑडियंस ने काफी तारीफ की। पूरी फिल्म को दर्शक एंटरटेनिंग मान रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed