फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Director Umesh Shukla Reveals about Death Threat during OMG Release

Umesh Shukla: 'ओएमजी' के निर्देशक का बड़ा खुलासा, बोले- फिल्म की रिलीज के समय मिली थीं जान से मारने की धमकियां

Mon, 31 Jul 2023 08:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 31 Jul 2023 08:28 PM IST
सार

ओएमजी 2 में अक्षय कुमार भगवान शिव का रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं। फिल्म में यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और रामायण फेम अरुण गोविल भी हैं।

विज्ञापन
Film Director Umesh Shukla Reveals about Death Threat during OMG Release
उमेश शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमित राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'ओह माय गॉड 2' को रिलीज होने में महज 11 दिनों का समय बचा है। फिल्म में अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' से होने वाली है। 'ओएमजी 2' के पर्दे पर दस्तक देने से पहले फिल्ममेकर उमेश शुक्ला ने फिल्म के पहली भाग को लेकर हुए विवाद को याद किया है।

विज्ञापन

Kangana Ranaut: 'रॉकी और रानी' पर भड़कने के बाद 'ओपेनहाइमर' की फैन हुईं कंगना, बताया किस सीन ने जीता दिल

विज्ञापन

उमेश को मिली थीं धमकियां

बता दें कि उमेश ने ही अक्षय कुमार और परेश रावल-स्टारर 'ओएमजी' का निर्देशन किया था। उन्होंने फिल्म की रिलीज के दौरान गॉडमैन से जान से मारने की धमकियां मिलने को याद किया। सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'ओएमजी' के समय को याद करते हुए उमेश शुक्ला ने गॉडमैन द्वारा उनकी फिल्म को लेकर छिड़े विवाद के बारे में बात की।

दो-तीन बाबाओं का आया था फोन

उन्होंने कहा, "गॉडमैन को लेकर जो विवाद हुआ था, वह बहुत बड़ा नहीं था। जिस तरह से आजकल चीजें विवादों में घिर रही हैं, उतना ज्यादा कुछ नहीं हुआ था। दर्शकों ने इस फिल्म को दिल से स्वीकार किया। यह फिल्म बच्चों के बीच भी लोकप्रिय हुई। हालांकि, जब फिल्म रिलीज हुई मुझे दो-तीन बड़े बाबाओं से धमकी भरे फोन आए। उन्होंने मुझसे कहा तुम जीवित नहीं बचोगे। तुम्हें पता नहीं है कि हम कितने शक्तिशाली हैं। तुम्हें मार दिया जाएगा। मेरे पास उनके लिए कोई जवाब नहीं था, लेकिन मैं इन कॉल से डरा नहीं।''

विज्ञापन

ओएमजी 2 में ये सितारे भी आएंगे नजर

गौरतलब है कि ओएमजी 2 में अक्षय कुमार भगवान शिव के अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में यामी गौतम, पंकज त्रिपाठी और रामायण फेम अरुण गोविल भी नजर आएंगे। यह 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। व्यंग्यात्मक कॉमेडी-ड्रामा 2012 की हिट फिल्म 'ओएमजी- ओह माय गॉड!' का सीक्वल है। 
RARKPK: फिल्म को मिल रहे दर्शकों का प्यार देख खुश हुईं 'रॉकी' की 'रानी', आलिया ने फैंस को कहा शुक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed