फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Dhoom Dham Actress Yami Gautam Shares She Keeps Her Son Vedvid Away from Paparazzi

Yami Gautam: क्यों यामी गौतम ने बेटे को मीडिया से रखा दूर? ऐसा करने की वजह भी साझा की

Mon, 03 Mar 2025 07:33 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 03 Mar 2025 07:33 PM IST
सार

हाल ही में यामी गौतम ने बताया कि वह इस बात का ख्याल रखती हैं कि उनक बेटा पैपराजी की क्लिक की गई तस्वीरों में ना दिखे। यह फैसला यामी और उनके पति आदित्य धर ने काफी सोच-समझकर लिया है। इस फैसले की पीछे क्या वजह है, वह भी एक्ट्रेस यामी गौतम ने साझा की है।

विज्ञापन
Film Dhoom Dham Actress Yami Gautam Shares She Keeps Her Son Vedvid Away from Paparazzi
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam

विस्तार

कई सेलिब्रिटीज के बच्चों की तस्वीर आए दिन सोशल मीडिया पर नजर आती है। वहीं कुछ सेलिब्रिटी ऐसे भी हैं, जो अपने बच्चों की एक भी तस्वीर सोशल मीडिया पर आने नहीं देते हैं, ना ही मीडिया को इस बात की इजाजत देते हैं कि उनके बच्चों की फोटो क्लिक की जाए। ऐसा ही फैसला यामी गौतम ने भी अपने बेटे के लिए लिया है। 

विज्ञापन


बच्चों की प्राइवेसी पर ध्यान देने की जरूरत 
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए एक इंटरव्यू में यामी गौतम ने बताया कि वह इस बात का पूरा ध्यान रखती हैं कि उनके बेटे की तस्वीरें पैपराजी ना क्लिक करें। वह यह भी बताती हैं कि मीडिया और पैपराजी भी अब इस बात को समझ गए हैं। बेटे के लिए यामी ने यह फैसला एक खास वजह से लिया है। वह मानती हैं कि बच्चों की प्राइवेसी बरकरार रहनी चाहिए। साथ ही जब बच्चा बड़ा हो रहा होता है तो बहुत चीजों पर ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Yami Gautam: जब 'विक्की डोनर' में अपने रोल को लेकर पेरेंट्स से डरी हुई थीं यामी गौतम, फिर कैसे की फिल्म?
विज्ञापन
विज्ञापन

फैमिली से करियर में सपोर्ट मिला
आगे यामी गौतम यह भी बताती हैं कि मां बनने के बाद उन्हें परिवार से, पति आदित्य धर से काफी सपोर्ट मिला। आदित्य काफी अच्छे पिता बन गए हैं। परिवार में सभी लोग यामी को करियर में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करते हैं। यामी को यकीन है कि वेदविद को उनके काम पर एक दिन गर्व होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Yami Gautam Net Worth: यामी गौतम ने छोटे पर्दे से लगाई ऊंची छलांग, आज है करोड़ों की मालकिन; जानें नेटवर्थ 
Trending Videos

Film Dhoom Dham Actress Yami Gautam Shares She Keeps Her Son Vedvid Away from Paparazzi
धूम धाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी पर आई यामी की फिल्म ‘धूम धाम’
पिछले दिनों ऋषभ सेठ निर्देशित फिल्म 'धूम धाम' में यामी गौतम नजर आईं। यह ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ प्रतीक गांधी नजर आए। इस फिल्म में यामी ने कोयल नाम की एक दबंग किस्म की लड़की का रोल किया था। सोशल मीडिया पर यामी के इस किरदार को काफी सराहा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed