फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fighter: Hrithik Roshan and Deepika Padukone to shoot for a dance number choreographed by Bosco Caesar

Fighter: 'फाइटर' में आइटम नंबर करेंगे ऋतिक और दीपिका पादुकोण, यह जोड़ी करेगी कोरियोग्राफ

Wed, 23 Aug 2023 03:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 23 Aug 2023 03:20 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गाना बहुत व्यापक स्तर पर तैयार किया जाएगा। इतना ही नहीं दोनों सितारों ने गाने की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Fighter: Hrithik Roshan and Deepika Padukone to shoot for a dance number choreographed by Bosco Caesar
ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'फाइटर' में साथ नजर आएंगे। दोनों को पर्दे पर साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। बता दें कि दोनों सितारे पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस बीच फिल्म से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आ रही है। 'फाइटर' में दीपिका और ऋतिक का एक डांस नंबर देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है कि इसे बॉस्को सीजर कोरियोग्राफ करेंगे। 

विज्ञापन


शुरू हो चुकी तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गाना बहुत व्यापक स्तर पर तैयार किया जाएगा। इतना ही नहीं दोनों सितारों ने गाने की शूटिंग भी शुरू कर दी है। गाने की शूटिंग अगले सप्ताह से शुरू की जाएगी। कहा जा रहा है कि इस गाने को विशाल ददलानी गाएंगे।
विज्ञापन

Khalnayak 2: 30 साल बाद फिर पर्दे पर होगी बल्लू बलराम की वापसी! सुभाष घई ने किया 'खलनायक' के सीक्वल का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में होंगे पांच गाने?
जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पांच गाने होंगे, जिसमें से एक सैड सॉन्ग होगा। इस फिल्म में दर्शकों को जबर्दस्त एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। कहा जा रहा है कि 'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी अहम रोल में नजर आएंगे। 
Farhan Akhtar: 'बिगिन अगेन' की रीमेक में अभिनय करेंगे फरहान अख्तर? नित्या मेहरा करेंगी निर्देशन

मोशन पोस्टर हो चुका जारी
हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मेकर्स ने इस फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। 'फाइटर' के अलावा ऋतिक रोशन 'वॉर 2' में नजर आएंगे, इसमें जूनियर एनटीआर भी अहम रोल में हैं। वहीं, दीपिका की बात करें तो वह 'कल्कि 2898 एडी' का हिस्सा होंगी। इसमें प्रभास अहम रोल में नजर आने वाले हैं।
Kriti Sanon: कृति सेनन ने शुरू की फिल्म 'दो पत्ती' की शूटिंग, सेट से तस्वीर शेयर कर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed