{"_id":"658527e9cfb0ccbf93024065","slug":"fast-and-furious-star-vin-diesel-ex-assistant-asta-jonasson-accuses-him-of-assault-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vin Diesel: हॉलीवुड स्टार विन डीजल पर एक्स असिस्टेंट ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, दायर किया मुकदमा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vin Diesel: हॉलीवुड स्टार विन डीजल पर एक्स असिस्टेंट ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, दायर किया मुकदमा
Fri, 22 Dec 2023 11:40 AM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:40 AM IST
सार
'फास्ट एंड फ्यूरियस' फेम अभिनेता विन डीजल पर उनकी पूर्व असिस्टेंट एस्टा जोनासन ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। एस्टा ने गुरुवार को दायर मुकदमे में कई खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
विन डीजल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर हॉलीवुड स्टार विन डीजल पर यौन शोषण का आरोप लगा है। 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फेम अभिनेता पर उनकी पूर्व असिस्टेंट एस्टा जोनासन ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कानूनी शिकायत में जोनासन ने अभिनेता पर अपने साथ जबर्दस्ती करने का आरोप लगाया है। पूर्व असिस्टेंट ने गुरुवार को मुकदमा दायर किया है। इसमें और भी कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
2010 में हुआ था मामला
अभिनेता की पूर्व असिस्टेंट ने गुरुवार को लॉस एंजिल्स में मुकदमा दायर किया है। इसमें एस्टा जोनासन ने दावा किया है कि विन ने अटलांटा में 'फास्ट फाइव' के सेट पर काम करने के दौरान वर्ष 2010 में उनका यौन उत्पीड़न किया था। उनका दावा है कि 2010 में डीजल ने उन्हें होटल के एक कमरे में दीवार से सटा दिया था और उनके सामने आपत्तिजनक हरकत की थी।
विज्ञापन
Salaar Part 2: जल्द आएगी 'सलार पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम', प्रभास की 'सलार पार्ट वन सीजफायर' में हुआ एलान
विज्ञापन
कंपनी की तरफ से कही गई थीं ये बातें
कानूनी शिकायत में पूर्व एसिस्टेंट ने कहा है कि विन की कंपनी ने कई सारे काम करने के लिए कहा था। इनमें सोशल इवेंट्स में डीजल के लिए इंतजाम करना और उनके साथ रहना, साथ ही विन के साथ इवेंट्स में जानने के लिए भी उन्हें कहा गया था। एस्टा जोनासन की फर्म ग्रीनबर्ग ग्रॉस ने एक बयान में ये बातें कही हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें अपनी कस्टमर के साथ खड़े होने और विन डीजल के खिलाफ आवाज उठाने पर गर्व है।
Salaar Twitter Review: फिल्म को देख लोगों को बाहुबली की आई याद, एक्शन-अभिनय से लेकर साउंड इफेक्ट की हुई तारीफ
असिस्टेंट के साथ की अभद्रता
मुकदमे के अनुसार, ' वर्ष 2010 सितंबर में देर रात के बाद, जोनासन को सेंट रेगिस होटल में डीजल के होटल में रहने के लिए कहा गया था। वह भी तब तक, जब तक कि वे एक क्लब से वापस नहीं आ जाते। अभिनेता जब लौटे तो उन्होंने कथित तौर पर जोनासन की के साथ अभद्रता की।
Bigg Boss: बिग बॉस के वे विवादित कंटेस्टेंट, जिनकी हरकतों ने तोड़ दिए इस शो की टीआरपी के सारे रिकॉर्ड