फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   FARZI Trailer Out: Shahid Kapoor Raj and DK Vijay Sethupathi Amazon Prime Video India web series Video Here

Farzi Trailer Out: सामने आया फर्जी का असली ट्रेलर, दमदार एक्शन में दिखे शाहिद कपूर

Fri, 13 Jan 2023 02:27 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 02:27 PM IST
सार

शाहिद कपूर की वेब सीरिज फर्जी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर देखने से काफी दमदार लग रहा है। वेब सीरिज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
FARZI Trailer Out: Shahid Kapoor Raj and DK Vijay Sethupathi Amazon Prime Video India web series Video Here
Farzi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहिद कपूर की वेब सीरिज फर्जी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वेब सीरिज में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर के साथ विजय सेतुपति, केके मेनन और राशि खन्ना नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देखने में काफी दमदार लग रहा है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। ट्रेलर एक्शन और ड्रामा से भरपूर है। ट्रेलर की शुरुआत में शाहिद कपूर पैसों के साथ खेलते हुए नजर आते हैं। जिसमें वह कहते हैं कि पैसों से खुशियां नहीं खरीद सकते हैं, ये डायलॉग वो लोग बोलते हैं जिनके पास पैसे होते नहीं है।

विज्ञापन

FARZI Trailer Out: Shahid Kapoor Raj and DK Vijay Sethupathi Amazon Prime Video India web series Video Here
Farzi - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि किस प्रकार शाहिद कपूर और उनकी टीम नकली नोटों का कारोबार करते हैं और  रातों रात अमीर बन जाते हैं। ट्रेलर में साफ तौर पर सिस्टम को तोड़ने के नए तरीकों को दिखाया गया है। जहां पर अमीर-अमीर होते जा रहे हैं और गरीब केवल कर्ज चुकाते रह जाते हैं। इस वेब सीरिज में शाहिद का एक और डायलॉग है हम मध्यम वर्ग के लोग नहीं है, हम मध्य उंगली वर्ग के लोग हैं। जैसा कि वेब सीरिज में विजय सेतुपति एक पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह शाहिद और उनकी टीम का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

ये भी पढ़े-RRR: कभी लड़खड़ाए घुटने तो कभी राम चरण- Jr NTR को लगीं चोटें, 65 दिन की कड़ी मेहनत का नतीजा है ‘नाटू-नाटू’

विज्ञापन
विज्ञापन

FARZI Trailer Out: Shahid Kapoor Raj and DK Vijay Sethupathi Amazon Prime Video India web series Video Here
Farzi - फोटो : social media

वेब सीरिज के ट्रेलर में शाहिद कपूर पैसों को तवज्जो देते हुए नजर आ रहे हैं।  ट्रेलर में शाहिद कपूर की एंट्री काफी दमदार दिखाई गई है। वहीं, सेतुपति एक पुलिस वाले  के किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा के के मेनन राशि खन्ना की उपस्थिति ट्रेलर के प्रोमो में काफी कम देखने को मिली है। फर्जी शाहिद की मोस्ट अवेटेड मूवी है। इस वेब सीरिज का काफी वक्त से लोगों को इंतजार था। फिल्म में शाहिद कपूर, राशि खन्ना, केके मेनन, अमोल पालेकर, रेजिना कैसेंड्रा और नवांगतुक भुवन अरोड़ा जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। वेब सीरिज में क्राइम, थ्रिलर, सस्पेंस के साथ भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। सीरिज के डायरेक्टर राज और डीके हैं।  

विज्ञापन

FARZI Trailer Out: Shahid Kapoor Raj and DK Vijay Sethupathi Amazon Prime Video India web series Video Here
Shahid Kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फर्जी वेब सीरिज की एक छोटी सी क्लिप भी शेयर की थी। साथ ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया था। जिसके कैप्शन में लिखा था-असली कौन, नकली कौन? पता लगा लो कल..ट्रेलर ड्रॉप टूमोरो

वेब सीरिज 10 फरवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। फिल्म में 8 एपिसोड होंगे। वहीं इसको देखने के लिए फैंस को और फिल्म के कलाकारों को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed