Farmani Naaz: आज से नहीं 2019 से सुर्खियां बटोर रही हैं फरमानी नाज, अब तक इन विवादों में आ चुका है नाम
पढ़िए उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के खतौली की रहने वाली और इंडियन आइडियल फेम फरमानी नाज की कहानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जो नाम छाया हुआ है, वह नाम किसी और का नहीं बल्कि यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज का है। जी हां, वही गायिका जिनका शिव भजन 'हर हर शंभू' सावन के पवित्र महीने में हर घर में गूंज रहा था। आपको बता दें कि फरमानी नाज का नाम पहली बार चर्चाओं में नहीं आया है। बल्कि 2019 में भी फरमानी नाज सुर्खियां बटोर चुकी हैं। आइए जानते हैं 2019 से लेकर अब तक फरमानी नाज किन-किन वजहों से लाइमलाइट में आ चुकी हैं।
2019 में पहली बार सुर्खियों में आई थीं फरमानी नाज
साल 2019 के अक्टूबर महीने में पहली बार फरमानी नाज का वीडियो वायरल हुआ था। तब तक फरमानी नाज को कोई जानता नहीं था। सोशल मीडिया पर हर कोई यह दावा कर रहा था कि यह महिला रानू मंडल की बहन हैं। लेकिन पड़ताल करने पर पता चला कि गायिका का रानू मंडल से कोई रिश्ता नहीं है। उसी दौरान फरमानी से आशू बच्चन नाम के एक आर्टिस्ट मिलने गांव पहुंचे थे। आशू बच्चन का अपना एक यूट्यूब चैनल है जिस पर वह अपने गीतों को अपलोड करते हैं। उन्होंने फरमानी के भी इन गानों को अपने यूट्यूब चैनल पर डालना शुरू कर दिया था।
1 अगस्त- तीन साल बाद आईं सामने
सब ठीक चल रहा था। फरमानी नाज अपने गानों को यूट्यूब पर अपलोड कर रही थीं। लेकिन अचानक तीन साल बाद फिर से फरमानी नाज सुर्खियों में आईं। इस बार वह गाने को लेकर शुरू हुए विवाद की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई थीं। दरअसल, फरमानी नाज एक मुस्लिम महिला हैं। जब उन्होंने कलाकार परविंदर सिंह के साथ मिलकर हर हर शंभू गाना गाकर अपने यू-टयूब चैनल पर अपलोड किया तब कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इन लोगों को जवाब देते हुए गायिका ने कहा था कि उसके भक्तिगीत पर आपत्ति करने वालों से काई फर्क नहीं पड़ता है। कलाकार का कोई धर्म नहीं होता है, वह सबके लिए गाता है। इंटरनेट मीडिया पर अलग-अलग समुदाय के अपने पेज भी बनाए हैं। कलाकार हिंदू-मुस्लिम देखकर अपनी कला का प्रदर्शन नहीं करता है। जो ऐसा करता है, वह कलाकार नहीं बन सकता।
2 अगस्त - शुरू हुआ विवाद
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर की इंडियन आइडियल फेम फरमानी नाज का शिव भक्ति गीत वाला मामला बढ़ता गया। 2022 के अगस्त महीने में जब गाना वायरल होने लगा तब कटट्टपंथी उलेमा इसका विरोध करने लगे। मुफ्ती असद कासमी ने कहा , इस सिलसिले में यही कहूंगा कि इस्लाम में शरीयत के अंदर कोई भी किसी भी तरह का गाना गाना जायज नहीं है। मुसलमान होते हुए अगर कोई गाना गाता है तो यह माफी लायक नहीं है। महिला ने गाना गाया है वो शरीयत के खिलाफ है। महिला को इससे तौबा करना चाहिए। वहीं, फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने गायिका फरमानी नाज का नाम लिए बगैर कहा कि किसी दूसरे धर्म की शिनाख्त वाले कार्यों से मुसलमानों को परहेज करना चाहिए।
3 अगस्त - सामने आई असली गायिका
हर हर शंभू गाने को गाकर फरमानी हर जगह छा गई थीं। उनके इस गाने को 3.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे। लेकिन विवाद के कुछ दिन बाद ही दुनिया के सामने फरमानी नाज का असली सच आ गया। सबको पता चल गया कि इस गाने को असल में फरमानी ने नहीं बल्कि अभिलिप्सा पांडा और जीतू शर्मा ने गाया था। यह जानकारी भी आई कि इस गाने का ओरिजनल वर्जन दो महीने पहले ही रिलीज हो चुका था, जिसे करीब 72 मिलियन व्यूज मिल चुके थे।
4 अगस्त - शुरू की नए गाने की रिलीज की तैयारी
हाल ही में खबर आई कि फरमानी अपने नए गाने को रिलीज करने की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फरमानी नाज का नया गाना भगवान श्रीकृष्ण के ऊपर होगा और वह इसे श्रीकृष्णजन्माष्टमी के मौके पर रिलीज करने वाली हैं। उन्होंने बाकायदा एक वीडियो जारी करके यह कहा है कि वह आने वाले वक्त में और भी कई हिंदू गीत गाने वाली हैं।
8 अगस्त - जीतू शर्मा ने दिया मीडिया को इंटरव्यू
मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में जीतू शर्मा ने बताया कि फरमानी नाज झूठ बोल रही हैं। जीतू बोले, 'मुझे उनके गाना गाने से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वह सभी से यह न बोले की यह गाने का ओरिजनल वर्जन है। क्योंकि यह गलत है। मुझे उनसे बिल्कुल दिक्कत नहीं होती अगर वह मुझे क्रेडिट दे देती। असलियत ये है कि फरमानी ने कॉपीराइट के नियम का उल्लंघन किया है। अगर वह मुझसे माफी नहीं मांगती हैं, तो मैं उनके खिलाफ केस करूंगा।'
12 अगस्त - यूट्यूब से हटा फरमानी नाज का गाना
फरमानी नाज को रातों-रात स्टार बनाने वाले इस गाने को गायिका के यूट्यूब अकाउंट से हटा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस गाने की वजह से फरमानी नाज को लोकप्रियता हासिल हुई, वह असल में उनका ओरिजनल गाना था ही नहीं। वह तो अभिलिप्सा पांडे का रिकॉर्ड किया हुआ गाना था। जी हां, लेखक जीतू शर्मा ने 'हर हर शंभू' गाने को अभिलिप्सा पांडे से रिकॉर्ड कराया था। मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान जीतू शर्मा ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा, हमें फरमानी नाज के गाना गाने से दिक्कत नहीं है। हम तो बस इतना चाहते हैं कि वह गाने का क्रेडिट हमें दें, क्योंकि हमें इस गाने को लिखने और गाने में काफी मेहनत की थी। जीतू शर्मा ने यह भी कहा कि फरमानी नाज इस बात से परिचीत थीं कि यह गाना उनका ओरिजनल नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने इस मुद्दे को लगातार इग्नोर किया। आखिरकार, जीतू शर्मा के विरोध के बाद फरमानी नाज को यूट्यूब से गाना हटाना पड़ा। क्योंकि गाने का असली कॉपीराइट जीतू शर्मा के पास है। बता दें कि कॉपीराइट के तहत कोई किसी का कंटेंट, वीडियो, या फिर फोटो का उपयोग बिना परमिशन या बिना क्रेडिट दिए नहीं कर सकता है।