फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farhan Akhtar cancels concert in Sydney due to unforeseen circumstances shares note for fans on social media

Farah Akhtar: फरहान अख्तर के ऑस्ट्रेलियन फैंस के लिए बुरी खबर, अभिनेता ने दी कॉन्सर्ट कैंसिल होने की जानकारी

Tue, 28 Feb 2023 02:44 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 28 Feb 2023 02:44 PM IST
सार

फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आगामी ऑस्ट्रेलियन टूर को लेकर एक घोषणा की है। इस पोस्ट में फरहान अख्तर ने फैंस के साथ उनके बैंड के इस महीने होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के कैसिंल होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
Farhan Akhtar cancels concert in Sydney due to unforeseen circumstances shares note for fans on social media
फरहान अख्तर - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता, लेखक और गायक फरहान अख्तर पिछले दिनों अपनी पत्नी शिबानी डांडेकर के साथ पहली एनिवर्सरी के चलते सुर्खियों में थे। जहां अभिनेता ने पहली शादी की सालगिरह पर फैंस के साथ शिबानी संग तस्वीर साझा कर उनके लिए अपने प्यार का इजहार किया था। वहीं अब फरहान ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिससे उनके फैंस का दिल टूट सकता है। यह पोस्ट अभिनेता ने अपने ऑस्ट्रेलियन फैंस का संबोधन करते हुए साझा किया। चलिए जानते हैं फरहान ने क्या कहा..  

विज्ञापन

Farhan Akhtar cancels concert in Sydney due to unforeseen circumstances shares note for fans on social media
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आगामी ऑस्ट्रेलियन टूर को लेकर एक घोषणा की है। इस पोस्ट में फरहान अख्तर ने फैंस के साथ उनके बैंड के इस महीने होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के कैसिंल होने की जानकारी दी। अभिनेता ने लिखा, इस महीने कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण रद्द कर दिया गया है। अभिनेता ने अचानक हुए बदलावों पर निराशा भी जताई।
Urfi Javed: उर्फी जावेद ने 'लॉक अप 2' में आने पर तोड़ी चुप्पी! पैपराजी से बोलीं- मेरे बिना आपका क्या होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

Farhan Akhtar cancels concert in Sydney due to unforeseen circumstances shares note for fans on social media
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह जानकारी ऑस्ट्रेलिया में मेरे फैंस के लिए है, अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण हमारे बैंड फरहान लाइव को अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा रद्द करना पड़ा है। हम इस आने वाले वीकएंड में सिडनी और मेलबर्न की यात्रा नहीं कर पाएंगे।  मैं सच में इस चीज से बहुत निराश हूं। हालांकि, जल्द ही मैं  आपके खूबसूरत देश में आने और आपके लिए लाइव परफॉर्मेंस करने की उम्मीद कर रहा हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

विज्ञापन

Farhan Akhtar cancels concert in Sydney due to unforeseen circumstances shares note for fans on social media
फरहान अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जैसे ही फरहान ने पोस्ट साझा किया, वैसे ही फैंस ने अंतिम समय में शो रद्द होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जहां एक फैन ने लिखा, 'मैं आपसे मिलने के लिए बेताब था।' वहीं दूसरे ने कहा, 'इसके लिए बहुत एक्साइटेड था। आशा है कि आप और बैंड के साथ सब ठीक है। आपसे अगली बार मिलेंगे।' वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान निर्देशक के तौर पर फिल्म 'जी ले जरा' में काम करते दिखाई देंगे। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ हैं जो पहली बार किसी फिल्म में एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी।
Riteish-Genelia: पैपराजी को देखते ही रितेश और जेनेलिया के बच्चों ने कहा नमस्ते, यूजर्स बोले- अच्छे संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed