फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Urfi Javed clarifies reports on going to kangana ranaut hosted show Says Not Approached for Lock Upp 2

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने 'लॉक अप 2' में आने पर तोड़ी चुप्पी! पैपराजी से बोलीं- मेरे बिना आपका क्या होगा

Tue, 28 Feb 2023 01:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 28 Feb 2023 01:56 PM IST
सार

पिछले दिनों खबरें आई थी कि उर्फी जावेद जल्द ही कंगना रणौत के शो चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप' का हिस्सा बनने जा रही हैं। आखिरकार आज उर्फी जावेद ने मीडिया में काफी समय से चल रही इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Urfi Javed clarifies reports on going to kangana ranaut hosted show Says Not Approached for Lock Upp 2
उर्फी जावेद - फोटो : insta

विस्तार

उर्फी जावेद मनोरंजन जगत में अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने फैशन सेंस के लोगों को कई बार हैरान किया है। इतना ही नहीं, उर्फी अपने अलग अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करती रहती हैं। लेकिन अभिनेत्री को कभी भी ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ा है। आए दिन मुंबई की सड़कों पर नए-नए कपड़ों में स्पॉट होने वाली उर्फी आज भी नए अवतार में स्पॉट हुईं। लेकिन हम आपको इस रिपोर्ट में उनकी ड्रेस नहीं बल्कि उनके द्वारा कंगना रणौत के चर्चित रियलिटी शो में आने की खबरों को लेकर किए गए खुलासे के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं उर्फी ने इस बात पर क्या कहा.... 
विज्ञापन

Urfi Javed clarifies reports on going to kangana ranaut hosted show Says Not Approached for Lock Upp 2
उर्फी जावेद - फोटो : insta

पिछले दिनों खबरें आई थी कि उर्फी जावेद जल्द ही कंगना रणौत के शो चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप' का हिस्सा बनने जा रही हैं। आखिरकार आज उर्फी जावेद ने मीडिया में काफी समय से चल रही इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। अफवाहें थीं कि शो के लिए उर्फी जावेद से संपर्क किया गया है। हालांकि, लगातार चल रही इन गपशप को खारिज करते हुए, उर्फी ने पैपराजी को बताया कि उन्हें 'लॉक अप 2' के लिए संपर्क नहीं किया गया है। 
Sandhya Mridul: 30 साल बड़े नसीरुद्दीन संग संध्या ने कैसे किया रोमांटिक सीन? ऐसी हो गई थी जोधा बाई की हालत

विज्ञापन
विज्ञापन

Urfi Javed clarifies reports on going to kangana ranaut hosted show Says Not Approached for Lock Upp 2
उर्फी जावेद - फोटो : insta

पैपराजी ने जब उर्फी से कि, 'क्या वह रियलिटी शो लॉक अप 2 में एंट्री करने वाली हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसके लिए संपर्क नहीं किया गया है और न ही वह ऐसा नहीं करना चाहती हैं। अगर मैं दो या तीन महीने के लिए बाहर जाती हूं, तो आप लोग क्या करेंगे मेरे बिना।' उर्फी जावेद को आज हरे रंग की कट आउट टू-पीस ड्रेस में देखा गया था। इस ड्रेस में वह हाई-नेक शॉर्ट टॉप और उसी रंग की फिटेड मिनी स्कर्ट पहन रखी थी। 
Gumraah: 'गुमराह' के टीजर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन दिखेगी आदित्य-मृणाल की क्राइम-थ्रिलर की पहली झलक

विज्ञापन

Urfi Javed clarifies reports on going to kangana ranaut hosted show Says Not Approached for Lock Upp 2
उर्फी जावेद - फोटो : insta

पॉपुलर पैपराजी हैंडल विरल भयानी द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में, उर्फी को 'लॉक अप' के साथ-साथ अपनी ड्रेस के बारे में भी बात की। जब पैपराजी ने उर्फी से उनकी ड्रेस का नाम पूछा, तो उन्होंने बस इतना कहा, 'ड्रेस का नाम क्या होता है? इसका नाम है शीला की जवानी।' अभी कुछ पहले ही उर्फी जावेद ने 'द डर्टी मैगजीन के लिए  फोटोशूट कराया है, जो बिग बॉस ओटीटी के बाद से उनके करियर के लिए बड़ा मुकाम है।
Kajal Aggarwal: काजल अग्रवाल ने मैटरनिटी ब्रेक के बाद शुरू की 'इंडियन 2' की शूटिंग, सेट से साझा की पहली तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed