फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fardeen Khan Tests Positive For COVID 19 says I am asymptomatic

COVID 19: फरदीन खान हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, नजर नहीं आ रहे एक भी लक्षण

Wed, 19 Jan 2022 02:23 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 19 Jan 2022 02:23 PM IST
विज्ञापन
Fardeen Khan Tests Positive For COVID 19 says I am asymptomatic
fardeen khan - फोटो : सोशल मीडिया

कोविड-19 की तीसरी लहर से पूरा देश जूझ रहा है। दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों ने कोरोना को रोकने के सख्त इंतजाम किए हैं। लेकिन बावजूद इसके हर दिन केस बढ़ ही रहे हैं। अब खबर है कि बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


वे लिखते हैं, "मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। सौभाग्य से मैं एसिंप्टोमेटिक हूं। मेरी तरफ से उन सभी को शुभकामनाएं जो ठीक हो रहे हैं। बाकी अगर किसी को भी थोड़ा भी संदेह होता है तो अपना टेस्ट जरूर करवा लें, क्योंकि यह अब छोटे बच्चों को भी हो रहा है। और उन्हें बहुत सीमित दवा दी जा सकती है। हैप्पी आइसोलेटिंग।"
विज्ञापन


 

आपको बता दें फरदीन Asymptomatic हैं। एसिम्टोमैटिक वो लोग होते हैं जो कोरोना पॉजिटिव तो हैं, मगर उनमें कोरोना के कम या बिल्कुल भी लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। 

फरदीन खान 11 साल बाद फिल्म 'विस्फोट' के साथ स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। फरदीन मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे हैं। 90 के दशक में फरदीन खान ने फिल्म 'प्रेम अगन' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिया गया। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में दीं, जिनमें 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'ओम जय जगदीश', 'हे बेबी' 'जानशीं' और 'ऑल द बेस्ट' जैसी फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed