फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fardeen Khan Natasha Madhavani headed for divorce after 18 years of marriage as per reoprts

Fardeen Khan: शादी के 18 साल बाद पत्नी नताशा से रिश्ता तोड़ने जा रहे हैं फरदीन खान, लेने जा रहे हैं तलाक!

Sun, 30 Jul 2023 12:10 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 30 Jul 2023 12:10 PM IST
सार

बॉलीवुड से सितारों की तलाक की खबरें आना आम बात हो चली है और इस लिस्ट में अब अभिनेता फरदीन खान का नाम भी जुड़ गया है। 

विज्ञापन
Fardeen Khan Natasha Madhavani headed for divorce after 18 years of marriage as per reoprts
फरदीन खान और नताशा माधवानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड से सितारों की तलाक की खबरें आना आम बात हो चली है और इस लिस्ट में अब अभिनेता फरदीन खान का नाम भी जुड़ गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो फरदीन खान और नताशा माधवानी की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। चर्चा है कि कपल अलग होने की ओर बढ़ रहे है और उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन

जी हां, 18 साल की ये शादी अब खत्म होने वाली है लेकिन इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान दोनों ने नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों काफी समय अलग ही रहे हैं। फरदीन खान अपनी मां के साथ मुंबई में रह रहे हैं और नताशा इस समय अपने परिवार के साथ लंदन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Fardeen Khan Natasha Madhavani headed for divorce after 18 years of marriage as per reoprts
फरदीन खान और नताशा माधवानी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि साल 2005 में फरदीन खान और नताशा माधवानी की शादी काफी धूमधाम से हुई थी। 2013 में कपल ने अपने पहले बच्चे एक बेटी का स्वागत किया और 2017 में उनके यहां दूसरा बच्चा यानी बेटे ने जन्म लिया था। फरदीन काफी समय से बॉलीवुड से दूर थे लेकिन अब उनकी वापसी की अफवाहें सुर्खियां में हैं। कथित तौर पर उनके पास रितेश देशमुख के साथ एक फिल्म है, जिसका निर्देशन कूकी गुलाटी करेंगे। फिल्म में रितेश देशमुख, प्रिया बापट और क्रिस्टल डिसूजा भी हैं। खबर है कि फरदीन 2005 की हिट फिल्म नो एंट्री के सीक्वल में भी नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि फरदीन खान गुजरे जमाने के सुपरस्टार फिरोज खान के बेटे हैं। वहीं नताशा वेटरन एक्ट्रेस मुमताज की बेटी हैं। बता दें कि फिरोज और मुमताज ने भी साथ में कई हिट फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें: बाल्की को फिर मिला ब्रांड बच्चन का सहारा, ‘ड्रीमगर्ल 2’ और ‘गदर 2’ के बीच तय हुई रिलीज की ये तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed