फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan took on troll comments in the new episode of Arbaaz Khan’s chat show Pinch

सोशल मीडिया : जब ट्रोलर्स ने फराह खान से पूछा- 'मोटी के बच्चे इतने सूखे क्यों?' जानिए फिर क्या हुआ?

Mon, 30 Aug 2021 04:03 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 30 Aug 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Farah Khan took on troll comments in the new episode of Arbaaz Khan’s chat show Pinch
फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

फराह खान, अरबाज खान के चैट शो 'पिंच' के अगले एपिसोड में शामिल होंगी, जहां वो कई सवालों के जवाब देंगी। इसका एक टीजर भी जारी हो चुका है। आपको बता दें कि एक ट्रोलर ने फराह खान से पूछा था कि 'मोटी के बच्चे इतने सूखे क्यों हैं?' फराह इस शो में इसका भी जवाब देंगी कि उन्होंने ट्रोलर्स को क्या जवाब दिया? आपको बता दें कि पिंच शो के पिछले एपिसोडों में कई तरह के खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन

इस बार कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान इस शो की मेहमान होंगी और कई खुलासे करेंगी। इसके प्रोमो में फराह खान ने यह बात कबूल की है कि वो उन ट्रोलर्स को ब्लॉक करती हैं, जो उन्हें 'तीस मार खान' के लिए ट्रोल करते हैं। फराह ऐसे ट्रोलर्स से कहती हैं कि भाई अब 10 साल हो चुके, आगे बढ़ जा अब। वो ट्रोलर्स के खिलाफ अपना गुस्सा यह कहकर उतारती हैं कि जिसके पास फोन है, वो क्रिटिक है, और हमें फिल्में के बारे में सब मालूम हैं।

विज्ञापन

फराह ने बताया कि अगर वो अपने ट्विटर अकाउंट पर "हैलो" भी लिखती हैं, तो ट्रोलर्स कहते है, 'नमस्ते नहीं बोल सकती, सलाम नहीं बोल सकती।' जब एक यूजर ने उनके बच्चों का मजाक बनाते हुए कहा कि आपके बच्चे इतने सूखे क्यों हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि भाई तू अपने बच्चों को संभाल, मैं अपने को संभाल लूंगी। फराह खान का कहना है कि वो ट्रोलर्स को गंभीरता से नहीं लेती हैं। उन्होंने नेपोटिज्म के मुद्दे पर कहा कि नेपोटिज्म के बारे में बात करने के बाद भी आप शाहरुख की बेटी या करीना के बेटे की तस्वीरों को ही देखना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं फराह खान
फराह खान फिल्म निर्देशक, निर्माता और कोरियोग्राफर हैं।  उन्होंने 100 से ज्यादा गानों में कोरियोग्राफी की है। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी मां का नाम मेनका है, जो कि स्क्रीनराइटर हनी ईरानी की बहन हैं। फराह की पढ़ाई सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से हुई है। उन्होंने 2004 में शिरीष कुंदूर से शादी की और उनके तीन बच्चे हैं। शिरीष फिल्म 'मैं हूं ना' के फिल्म एडिटर और 'जोकर' फिल्म के निर्देशक थे। उन्हें 5 बार फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उनकी पहली फिल्म 'मैं हूं ना' थी, जिसमें शाहरुख मुख्य किरदार में थे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed