फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan shares her experience working in South cinema says Nagarjuna increased her fees for first time

Farah Khan: फराह खान ने साझा किया साउथ में काम करने का अनुभव, बोलीं- मैंने अनुशासन वहीं से सीखा

Sat, 18 Nov 2023 10:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 18 Nov 2023 10:10 AM IST
सार

फराह खान का कहना है कि साउथ सिनेमा में काम बहुत तेजी से होता है। वहां कलाकार भी  सवेरे पांच बजे सेट पर पहुंच जाते हैं।

विज्ञापन
Farah Khan shares her experience working in South cinema says Nagarjuna increased her fees for first time
फराह खान - फोटो : social media

विस्तार

फराह खान इंडस्ट्री की जानी-मानी कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने वर्ष 1992 में फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' से बतौर कोरियोग्राफर डेब्यू किया था। फराह बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ में भी काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम करने का अपना अनुभव साझा किया। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया संग बातचीत में मणिरत्नम और प्रियदर्शन के साथ काम करने की यादें ताजा कीं।

विज्ञापन


साउथ कलाकारों के लिए कही ये बात
फराह खान ने कहा कि वे लोग बहुत फास्ट हैं। उनका काम करने का स्टाइल बहुत तेज है, वे बिल्कुल भी समय बर्बाद नहीं करते हैं। फराह ने कहा कि वहां बहुत फटाफट फ्रेम सेट किया जाता है। वहां के कलाकार भी वक्त के पाबंद हैं, सुबह पांच बजे ही शूट के लिए आ जाते हैं। फराह ने कहा, 'मैंने मणिरत्नम सर के साथ काफी काम किया है। मैंने 'दिल से' की और उससे पहले 'इरुवर' और 'अलाई पयुथे' की थी, जो 'साथिया' का साउथ वर्जन है'।
विज्ञापन

Manoj Muntashir: मुंतशिर ने की जावेद अख्तर की तारीफ, आदिपुरुष के डायलॉग्स की गली बॉय के रैप गाने से की तुलना
विज्ञापन
विज्ञापन


नागार्जुन ने बढ़ाई थी फीस
फराह खान ने कहा, 'उनका काम करने का स्टाइल बिल्कुल अलग होता है और तर्क भी काफी अलग होते हैं। हमारे यहां (बॉलीवुड) सब कुछ इत्मीनान से होता है, लेकिन वहां ऐसा लगता है कि जैसे कोई सेना काम कर रही हो। फराह खान ने 1994 से 1995 का दौर याद करते हुए कहा कि तेलुगु स्टार नागार्जुन ने पहली बार उनकी फीस बढ़ाई थी। 
Aarya Babbar: अब भोजपुरी सिनेमा में अपनी किस्मत आजमाएंगे आर्य बब्बर, खेसारी लाल यादव की फिल्म में बने विलेन

शुरुआत में इतनी फीस लेती थीं फराह
फराह ने कहा, 'नागार्जुन के साथ तेलुगु गाने मैंने बहुत किए हैं। नागार्जुन पहले व्यक्ति हैं, जिन्होंने मेरी फीस थोड़ी बढ़ा दी थी। तब मैं एक गाने के दस से पंद्रह हजार लेती थी'। आपको बता दें कि कोरियोग्राफर से अपना करियर शुरू करने वाली फराह अब निर्माता और निर्देशक भी हैं। फराह की निजी जिंदगी की बात एक्ट्रेस ने 9 दिसंबर 2004 में शिरीष कुंदर से शादी कर ली थी। शिरीष उम्र में फराह से करीब 8 साल छोटे हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं।
Alizeh Agnihotri: अलीजेह पर सलमान खान की विरासत को आगे बढ़ाने का है दबाव? 'फर्रे' की टीम पर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed