फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan Revelead Dunki Star Shah Rukh Khan Rejected Earlier Version of Happy New Year

Farah Khan: 'डंकी' जैसी कहानी रिजेक्ट कर चुके हैं शाहरुख खान, फराह खान ने किया बड़ा खुलासा

Fri, 17 Nov 2023 02:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 17 Nov 2023 02:28 PM IST
सार

हैप्पी न्यू ईयर की बात करें तो इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, बोमन ईरानी और अभिषेक बच्चन नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 397 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
Farah Khan Revelead Dunki Star Shah Rukh Khan Rejected Earlier Version of Happy New Year
शाहरुख खान और फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान के लिए यह साल बहुत यादगार रहा है। पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर उन्होंने चार साल बाद जबर्दस्त वापसी की। वहीं, इसके बाद आई उनकी जवान ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड धवस्त कर दिए। अब अभिनेता जल्द ही  दर्शकों के लिए डंकी लेकर आ रहे हैं। फिल्म को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में निर्देशक कोरियग्राफर फराह खान ने शाहरुख और डंकी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन

Animal: 'एनिमल' के क्लाइमेक्स गाने की रिकॉर्डिंग हुई पूरी, बी प्राक ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

विज्ञापन

फराह ने किया बड़ा खुलासा

फराह ने एक बातचीत में बताया कि शाहरुख के सामने उन्होंने एक ऐसी ही स्क्रिप्ट रखी थी, जिसे अभिनेता ने कुछ साल पहले अस्वीकार कर दिया था। हर्ष लांबाचिया और भारती सिंह के साथ बातचीत में, फराह खान ने खुलासा किया कि वह डंकी के प्रोमो को देखकर चौंक गईं, क्योंकि इसकी कहानी हैप्पी न्यू ईयर के पुराने संस्करण से काफी मिलती-जुलती है।

विज्ञापन

डंकी का प्रोमो देखकर हुईं हैरान

उन्होंने कहा, ''मैंने हैप्पी न्यू ईयर का एक संस्करण लिखा जो शाहरुख को पसंद नहीं आया। यह बहुत अजीब है, क्योंकि अब मैं डंकी का प्रोमो देख रही हूं... वह हैप्पी न्यू ईयर उन 4 लड़कों के बारे में थी जो अमेरिका जाकर तड़ीपार होना चाहते हैं और ऐसा करने का उनका एकमात्र तरीका यह है कि वे एक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लें, क्योंकि फाइनल लास वेगास में है।” फराह ने आगे कहा कि शाहरुख खान को यह पसंद नहीं आया। फराह ने कहा, "तब शाहरुख ने कहा कि मैं बहुत बूढ़ा दिखूंगा। मैं इस युवा लड़के का किरदार निभाने के लिए बहुत बूढ़ा हूं।"

विज्ञापन

ऐसी है शाहरुख की आगामी फिल्म की कहानी

डंकी के प्रोमो में बताया गया कि ऐसे लोगों का एक समूह है जो अमेरिका जाना चाहते हैं, भले ही वहां पहुंचने के लिए उन्हें अवैध रास्ता अपनाना पड़े। कुछ प्रशंसकों ने यह भी अनुमान लगाया कि यह फिल्म मुन्ना भाई चले अमेरिका का एक अलग संस्करण है, जिसे संजय दत्त और अरशद वारसी के साथ बनाया जाना था, लेकिन यह कभी शुरू नहीं हुई।

सुपरहिट साबित हुई थी हैप्पी न्यू ईयर

हैप्पी न्यू ईयर की बात करें तो इसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सोनू सूद, बोमन ईरानी और अभिषेक बच्चन नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 397 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और जबर्दस्त हिट रही। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी डंकी में शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी हैं और यह 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म क्रिसमस पर प्रभास की सालार से टकराएगी।
December 2023 Releases: दिसंबर में इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर दिखेगा दम, रणबीर की किस्मत का काउंटडाउन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed