फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan Raise Cook Dilip Salary Share Surprise In Recent Vlog

क्या 50 हजार रुपए है फराह खान के कुक की सैलरी? व्लॉग में साथ दिखते हैं दिलीप, जानें पूरी सच्चाई

Tue, 31 Mar 2026 11:05 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 31 Mar 2026 11:05 PM IST
सार

Farah Khan Raise Cook Dilip Salary: कोरियोग्राफर, डायरेक्टर फराह खान इन दिनों अपने कुक दिलीप के साथ मिलकर कुकिंग व्लॉग बनाती हैं। हाल ही में यह दोनों जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ के घर पहुंचे। जहां पर दिलीप की सैलरी का खुलासा हुआ।
 

विज्ञापन
Farah Khan Raise Cook Dilip Salary Share Surprise In Recent Vlog
फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

डायरेक्टर फराह खान एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जिसमें वह कुकिंग, फूड वीडियो शेयर करती हैं। साथ ही अपने इंडस्ट्री के दोस्तों को खाने पर भी बुलाती हैं या उनके घर पर जाती हैं। फराह अपने मेहमानों से भी खास तरह की डिशेज बनवाती हैं और खूब सारी बातचीत करती हैं। फराह का अंदाज भी कॉमेडी से भरा होता है, जो दर्शकों को खूब भाता है। इस व्लॉग में उनके साथ कुक दिलीप भी नजर आता है। हालिया एक व्लॉग में फराह खान ने दिलीप की सैलरी का जिक्र किया। 

विज्ञापन

कुक दिलीप को 50 हजार सैलरी देती हैं फराह खान
जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ के घर पर फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ पहुंची थीं। इन दौरान फराह खान ने कहा, ‘कृष्णा ने शो ‘द 50’ में हिस्सा लिया था। तेरी सैलरी भी 50 होने वाली है।’ इस पर कुक दिलीप कहता है, ‘50 हजार।’ तो फराह खान बोलती हैं, ‘कजीन की ख्वाहिश कुछ ज्यादा ही बढ़ गई हैं।’ 

विज्ञापन

इस बात से यह स्पष्ट नहीं हुआ कि क्या सच में फराह खान के कुक दिलीप की सैलरी 50 हजार है या नहीं। हो सकता है कि फराह खान सिर्फ दिलीप के साथ मजाक कर रही हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Farah Khan: समीरा रेड्डी ने फराह खान के साथ शेयर की पहले गाने की थ्रोबैक तस्वीर, लिखा- 'हम दोनों बच्चों...' 

Farah Khan Raise Cook Dilip Salary Share Surprise In Recent Vlog
फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

फराह खान ने चुकाया कुक दिलीप का कर्ज 
फराह खान ने अपने पुराने व्लॉग में बताया था कि उन्होंने कुक दिलीप का कर्ज चुकाया है। साथ ही दिलीप के बच्चों को भी वह इंग्लिश स्कूल में पढ़ा रही है। इस तरह फराह खान ने अपने कुक दिलीप की काफी मदद की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फराह खान यूट्यूब से होने वाली कमाई का भी कुछ हिस्सा दिलीप को देती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed