फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Exclusive Ishq Anokha Song new version via Kailash Kher

Exclusive VIDEO: 'इश्क अनोखा' को फिर मिला कैलाश खेर का साथ, गाना सुन खुश हो जाएंगे आप

Wed, 11 Dec 2019 05:22 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 11 Dec 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
Exclusive Ishq Anokha Song new version via Kailash Kher
कैलाश खेर - फोटो : सोशल मीडिया और अमर उजाला

कैलाश खेर बेहतरीन भारतीय गायकों में से एक है। कैलाश सूफी संगीत के साथ ही साथ क्लासिक म्यूजिक में भी महारत रखते हैं। 2017 में कैलाश को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। कैलाश के गानें दर्शकों के दिल को छू जाते हैं, ऐसे में अमर उजाला लाया है अपने पाठकों के लिए कैलाश खेर का एक्सक्लूसिव गाना, जिसे सुनकर आप भी वाहवाही दिए बिना खुद को रोक नहीं पाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल कैलाश का यह गाना 'इश्क अनोखा' का ही नया वर्जन है। 'इश्क अनोखा' मार्च 2016 में रिलीज हुआ था। इस गाने में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोभिता धुलिपाला मुख्य किरदार में थे। गाने की ही तरह वीडियो में एक अनोखा इश्क दिखाया गया था। जिसमें नवाजुद्दीन को सोभिता से प्यार हो जाता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट आता है जब नवाज देखते हैं कि सोभिता देख नहीं सकतीं। लेकिन वाबजूद इसके नवाज का प्यार कम नहीं होता और वो बिना किसी को बताए सोभिता की मदद करना शुरू कर देते हैं। वो न सिर्फ सोभिता को नौकरी देते हैं बल्कि आखों के ऑपरेशन के लिए भी मदद करते हैं। बड़ी बात है कि सोभिता और उनके परिवार को इस बात की भनक तक नहीं लगती है कि ये सब नवाजुद्दीन ही कर रहे हैं। वहीं आखों के इलाज के बाद सोभिता नवाजुद्दीन के ही ऑफिस में काम करने आती हैं। काम करने के दौरान उनको अहसास होता है कि नवाजुद्दीन ही वो शख्स हैं जिन्होंने उनके लिए इतना सब कुछ किया। इसके बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगता है।
विज्ञापन


2016 में भी इस गाने को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था। वैसे बात कैलाश के गानों की करें तो कैलाश की हिट लिस्ट में तेरी दीवानी, अर्जियां (दिल्ली 6), या रब्बा (सलाम-ए-इश्क), पिया घर आवेंगे, अल्लाह के बंदे हसदे, संइया, यूं ही चला चल (स्वदेश), ये दुनिया उटपटांगा और तौबा तौबा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed