{"_id":"59ae3fdd4f1c1b5f078b45e6","slug":"ex-censor-chairman-pahlaj-nihlani-speaks-over-the-becoming-the-distributor-of-bold-films-julie-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"'संस्कारी या असंस्कारी', ये हैं 'जूली 2' के डिस्ट्रीब्यूटर पहलाज निहलानी के पांच बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संस्कारी या असंस्कारी', ये हैं 'जूली 2' के डिस्ट्रीब्यूटर पहलाज निहलानी के पांच बयान
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
पहलाज निहलानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2005 में आई फिल्म 'जूली' का सीक्वल 'जूली 2' रिलीज होने वाला है, पहलाज निहलानी इस फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर हैं जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना की जा रही है।
विज्ञापन
कुछ ही दिनों पहले सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाए गए निहलानी शाहरुख खान की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में 'इंटरकोर्स' शब्द को पास नहीं करना चाहते थे और अब एक बोल्ड फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर बनने पर सोशल मीडिया पर उन्हे खूब आड़े हाथों लिया जा रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें- कंगना पर भड़के आदित्य पंचोली, कहा- 'पागल है ये लड़की, लीगल एक्शन लूंगा'
विज्ञापन
इतना ही नहीं यूजर्स उन्हें 'असंस्कारी' तक बता रहे हैं। कल ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है जो कि काफी बोल्ड है। ऐसे में पहलाज निहलानी ने अपना बचाव किया है। बचाव करने वाले निहलानी के बयान कुछ यूं हैं-
'अब मेरी भूमिका बदल गई है। अब मैं सेंसर बोर्ड का अध्यक्ष नहीं हूं बल्कि एक डिस्ट्रीब्यूटर हूं।'
'फिल्म 'जूली 2' रिलीज होगी तब मैं आप सबको बताऊंगा की मैं संस्कारी हूं या असंस्कारी हूं।'
'कंटेंट के अलावा कुछ नहीं बिकता। ना बॉडी ना स्किन और ना शाहरुख खान। सबसे ज्यादा जरूरी है फिल्म का कंटेंट।'
'मैं सिर्फ अपनी फिल्म लॉन्च कर रहा हूं ना कि टीआरपी बटोरने की कोशिश कर रहा हूं।'
'जूली 2 एक आई ओपनर फिल्म है उनके लिए जिन्होंने फिल्मों में काम किया है या जो फिल्मों में काम करना चाहते हैं। '