Ad Controversy: बिग बॉस तेलुगु की कंटेस्टेंट सरयू रॉय को पुलिस ने किया तलब, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का है आरोप
बिग बॉस तेलुगु की एक्स कंटेस्टेंट सरयू रॉय पर कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में नोटिस भेजा गया है। बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में सोमवार को मामला दर्ज होने के बाद अभिनेत्री को पूछताछ के लिए तलब किया।
पुलिस स्टेशन पहुंचीं सरयू
सोशल मीडिया पर उनके पुलिस स्टेशन पर में घुसने के कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन उन्होंने इन रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ पुलिस स्टेशन पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
विश्व हिंदू परिषद ने दर्ज कराई शिकायत
कुछ समय पहले सरयू और कुछ लोगों को नशे की हालत में दिखाते हुए एक एड शूट किया गया था। इस वीडियो में नशे की हालत में वह 'गणपति बप्पा मोरिया' के नारे लगा रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के एक सदस्य ने सरयू के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उन्होंने शिकायत की है कि विज्ञापन में हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है।
यूट्यूबर हैं सरयू
सरयू बिग बॉस तेलुगु के सीजन 5 में एक प्रतियोगी थीं। वह एक लोकप्रिय यूट्यूब कंटेट क्रिएटर हैं। यूट्यूब पर उनका 'सेवन आर्ट्स' नाम का एक चैनल है, जिसके 1.3 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। सरयू सोशल मीडिया पर अपने विवादित कॉन्टेंट के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस से बेघर होने के बाद उन्होंने आरोप लगाया था कि दूसरे कंटेस्टेंट के फैंस उन्हें गालियां दे रहे हैं।