सनी लियोनी को चूमने में आखिर बुराई क्या है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो सनी लियोनी बहुत कूल हैं। वे पूरा ध्यान सिर्फ काम पर देती हैं, लेकिन कभी कभी ऐसी बातें हो जाती हैं जो उन्हें नाराज करती हैं और गुस्सा भी दिलाती हैं। हाल में कुछ ऐसा हुआ है, जिससे सनी बहुत अपसेट हैं।
असल में सनी की लोकप्रियता को फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग पचा नहीं पा रहे हैं और उन्हें बदमान करने के लिए उल्टी-सीधी खबरें मीडिया में डाली जा रही हैं। पिछले दिनों खबर आई कि ‘सीरियल किसर’ इमरान हाशमी ने इस पोर्न स्टार के साथ काम करने से इंकार कर दिया।
बताया गया कि निर्देशक रेंसिल डिसल्वा की फिल्म उंगली के लिए एक प्रमोशनल डांस शूट किया जाना था, जिसके लिए सनी से बात की गई थी। परंतु जब इमरान को इसका पता चला तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया।
नहीं चाहते सनी के साथ काम करना
उनके करीबियों ने कहा कि इमरान लंबे समय से अपनी दिलफेंक और सड़कछाप युवक वाली इमेज को बदलने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए वह सनी के साथ काम करने का जोखिम नहीं उठाना चाहते थे। परंतु जानकारों का कहना है कि इंडस्ट्री में पैर जमा चुकी सनी को कई लोग पसंद नहीं करते और उनके साथ स्टेज या स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहते हैं।
सूत्रों ने बताया कि इमरान के सनी के साथ काम करने से इनकार के बाद निर्माता-निर्देशक ने एक अन्य अंतरराष्ट्रीय मॉडल को डांस के लिए साइन किया है। परंतु इस पूरे मामले में सनी का पक्ष बिल्कुल अलग है।
खारिज किया सनी के पति ने
सनी का काम देखने वाले उनके पति डेनियल वेबर का कहना है, ‘ये सारी बातें बकवास हैं। उन लोगों ने सनी के नाम पर विचार किया था और हमसे पूछा भी था। परंतु डेट्स की समस्या हो रही थी। सनी के पास इन दिनों बहुत काम है और वह थाइलैंड में एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।’
इमरान के द्वारा किए गए इंकार पर डेनियल ने कहा, ‘हम कभी उनसे मिले तक नहीं हैं। अगर सनी के पास डेट्स होतीं तो वह जरूर इमरान के साथ डांस करतीं। भविष्य में मौका मिला तो सनी इमरान के साथ जरूर काम करेंगी।’ क्या वाकई ऐसा हो सकेगा? इमरान के करीबियों की बात पर भरोसा करें तो यह संभव नहीं दिखता।