{"_id":"5bf18ef5bdec22697f681206","slug":"ekta-kapoor-dance-on-miss-pooja-songs-vikrant-massey-harleen-broken-but-beautiful","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नई वेब सीरीज के प्रमोशन इवेंट में जमकर नाचीं एकता कपूर, मिस पूजा ने सुरों से बांधा समा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: नई वेब सीरीज के प्रमोशन इवेंट में जमकर नाचीं एकता कपूर, मिस पूजा ने सुरों से बांधा समा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
ekta kapoor
बालाजी टेलीफिल्म्स की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर एकता कपूर आमतौर पर अपनी किसी फिल्म, टीवी सीरियल या वेब सीरीज की लांचिंग के मौके पर मालकिन वाले तेवर में ही दिखती हैं, लेकिन इस बार जब उनके प्रोडक्शन हाउस की नई वेब सीरीज ब्रोकन हार्ट की लांचिंग हुई तो उनसे रहा नहीं गया। देखिए मिस पूजा के सुपर हिट गाने सोनेया पर एकता कपूर ने कैसे लगाए ठुमके....
विज्ञापन
वेब सीरीज की प्रमोशन के दौरान एकता के साथ वेब सीरीज के सभी कलाकार भी स्टेज पर मौजूद थे। ऐसे में उन सभी ने भी एकता के साथ डांस किया।
इसके बाद वेब सीरीज के बारे में बताते हुए कहा कि यह दिल टूटने के बाद पैदा होने वाले हालात पर आधारित सीरीज है। बता दें कि इससे पहले एकता ने घर पर दिवाली पार्टी रखी थी और उस दौरान वह अपनी फेस्टिव ड्रेस को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। ऐसे में जब पार्टी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो एकता को यूजर्स के भद्दे-भद्दे कमेंट्स का शिकार होना पड़ा था।
विज्ञापन