'यह ईद खुशियों वाली हो, खूब बरकत हो'; शाहरुख खान ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद; शेयर किया पोस्ट
Eid Mubarak: शनिवार को ईद के मौके पर शाहरुख खान ने फैंस को मुबारकबाद दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे सभी के लिए प्यार, खुशहाली और अमन की दुआ करते दिखे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
21 मार्च को ईद का त्योहार खूब उल्लास के साथ मनाया गया है। इंडस्ट्री में भी खूब रौनक देखने को मिली है। तमाम सितारों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को बधाई दी है। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने ईद के अवसर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। उनकी मुबारकबाद के बाद फैंस की ईद मुकम्मल हो गई है।
प्यार और खुशहाली के लिए की कामना
शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी एक फोटो साझा की है, जिसमें वे सलाम करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'आपको और आपके परिवार को ईद की बहुत-बहुत मुबारकबाद। यह ईद आपके लिए खुशियों भरी हो। अमन और बरकतों वाली हो। सभी के लिए ढेर सारा प्यार और रोशनी। यह दुआ है कि हम जो भी मांगें, वह सब हमें मिले। कहीं ज्यादा बढ़कर मिले। ईद मुबारक'।
शाहरुख के पोस्ट से फैंस को मिली ईदी
ईद के अवसर पर शाहरुख खान का यह पोस्ट फैंस के लिए ईदी से कम नहीं है। शाहरुख खान के फैंस हर साल ईद पर और उनके जन्मदिन के अवसर पर किंग खान के आवास मन्नत के बाहर जमा होते हैं। शाहरुख भी फैंस से रूबरू होकर उन्हें ईद की बधाई देने आते थे। मगर, फिलहाल घर बदल जाने से कुछ चीजें बदल गई हैं। बता दें कि फिलहाल मन्नत के रेनोवेशन का काम चल रहा है। हालांकि, इस बीच ईद पर शाहरुख की सोशल मीडिया पोस्ट और बधाई ने फैंस को खुश कर दिया है।
फैंस ने लगाई कमेंट्स की झड़ी
शाहरुख खान के इस पोस्ट पर उनके प्रशंसकों के कमेंट्स आ रहे हैं। यूजर लिख रहे हैं, 'इससे बड़ी क्या ईद होगी हमारे लिए'। वहीं, कुछ नेटिजन्स किंग खान को त्योहार की बधाई दे रहे हैं और उनकी खुशहाली के लिए दुआ कर रहे हैं। शाहरुख के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'किंग' है। इसमें वे एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आएंगे।