फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ED Questioned actress Gehana Vasisth on Adult content case details Inside

Gehana Vasisth: एडल्ट कंटेंट मामले में ईडी ने गहना से की घंटों पूछताछ, अभिनेत्री बोलीं- मैं राज कुंद्रा से...

Tue, 10 Dec 2024 11:11 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 10 Dec 2024 11:11 AM IST
सार

एडल्ट कंटेंट मामले में ईडी ने हाल ही में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ से लंबी पूछताछ की। इस दौरान अधिकारियों ने उनसे कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। इस मामले में गहना ने कहा कि वह भी चाहती हैं कि सच्चाई जल्द से जल्द सबके सामने आए।

विज्ञापन
ED Questioned actress Gehana Vasisth on Adult content case details Inside
गहना वशिष्ठ - फोटो : इंस्टाग्राम- गहना वशिष्ठ

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार, 9 दिसंबर को अभिनेत्री गहना वशिष्ठ से एडल्ट वीडियो बनाने और उन्हें अवैध रूप से एप पर अपलोड करने के मामले में लगभग सात घंटे तक पूछताछ की। गहना वशिष्ठ दोपहर को ईडी के दफ्तर पहुंची और देर रात तक उनसे सवाल किए गए।

विज्ञापन

25 Years of Film Yeh Hai Mumbai Meri Jaan: निर्देशक महेश भट्ट, सैफ अली खान हीरो, फिर क्या हुआ फिल्म का हाल

विज्ञापन

ईडी ने की लंबी पूछताछ

ईडी के सूत्रों मुताबिक पूछताछ के दौरान गहना से उनके और राज कुंद्रा से कनेक्शन, कुंद्रा की कंपनी में उनकी भूमिका और मनी ट्रेल को लेकर गहन सवाल किए गए। गहना से उनके वित्तीय लेन-देन और कंपनी में उनकी क्या भूमिका थी, इस बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। गहना वशिष्ठ पर आरोप है कि उन्होंने राज कुंद्रा की कंपनी के तहत एडल्ट कंटेंट तैयार किया और उसे अवैध रूप से एप पर अपलोड किया। इस मामले में गहना को फिर से ईडी ने पूछताछ के लिए तलब किया है।

गहना ने दी सफाई

गहना वशिष्ठ ने इस पर कहा, "29 नवंबर को मेरे घर पर ईडी ने छापा मारा और पूरी तरह से जांच की। घर में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। मेरे खाते को फ्रीज कर दिया गया है, जिसमें मेरे म्यूचुअल फंड और एफडी शामिल हैं। मुझे पीएमएलए के तहत समन जारी किया गया था, इस कारण मैं जांच में पूरा सहयोग करने आई हूं। मैं चाहती हूं कि सच्चाई सामने आए।" इसके अलावा, गहना ने यह भी कहा कि वह अब तक केवल एक बार ही राज कुंद्रा से मिली हैं।

विज्ञापन

जमानत पर बाहर हैं गहना

गहना वशिष्ठ को 2021 में मुंबई पुलिस ने अश्लील कंटेंट बनाने और उसे ऑनलाइन अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल जमानत पर हैं, लेकिन इस मामले की जांच अभी भी जारी है।
Game Changer: राम चरण ने शेयर किया फिल्म गेम चेंजर का BTS वीडियो क्लिप, दिखा कियारा आडवाणी का खूबसूरत अंदाज
संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed