फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ED Custody Of Actor And Businessman Sachin Joshi Extended Till February 22

अभिनेता और निर्माता सचिन जोशी की बढ़ी मुश्किलें, 22 फरवरी तक बढ़ाई गई हिरासत

Thu, 18 Feb 2021 08:10 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 18 Feb 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
ED Custody Of Actor And Businessman Sachin Joshi Extended Till February 22
सचिन जोशी - फोटो : social media

मुंबई की एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को अभिनेता-निर्माता सचिन जोशी की धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत 22 फरवरी तक बढ़ा दी। ईडी ने जोशी को 14 फरवरी को शहर की एक कंपनी ओमकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के खिलाफ एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। जोशी का परिवार गुटखा निर्माण व्यवसाय में है और उन्होंने ‘‘जैकपॉट’’ और कुछ अन्य फिल्मों में अभिनय किया है।

विज्ञापन


जोशी की हिरासत समाप्त होने पर उन्हें धनशोधन निरोधक कानून मामले के विशेष न्यायाधीश ए ए नंदगांवकर के समक्ष पेश किया गया। केंद्रीय एजेंसी ने यह दावा करते हुए उनकी और हिरासत का अनुरोध किया कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि वह जोशी का सामना अन्य आरोपियों से कराना चाहती है और ओमकार समूह की विभिन्न कंपनियों से प्राप्त धन के उपयोग की जांच करना चाहती है। ईडी ने आरोप लगाया कि जोशी को ओमकार समूह की विभिन्न कंपनियों से लगभग 37 करोड़ रुपये मिले थे। दावा किया गया था कि यह उनकी सेवाओं के लिए भुगतान था, लेकिन इनवॉइस / डेबिट नोट जैसे दस्तावेजों से यह साबित नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने पहले दावा किया था, ‘‘यस बैंक से लिये गए ऋण को डायवर्ट किया गया और आरोपी (सचिन जोशी) ने कम से कम 87 करोड़ रुपये के ‘डायवर्जन’ में ओमकार ग्रुप के प्रवर्तकों की मदद की।’’ ईडी द्वारा दर्ज किए गए बयान में जोशी ने किसी गलत काम से इनकार किया। ईडी ने पिछले महीने ओमकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के अध्यक्ष कमल किशोर गुप्ता और उसके प्रबंध निदेशक बाबूलाल वर्मा को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed