{"_id":"62dc49dbe815fa7c9d15e20b","slug":"dunki-actor-shahrukh-khan-leaked-photos-videos-worry-rajkumar-hirani-may-change-schedule-of-shooting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dunki: शाहरुख की लगातार लीक होती तस्वीरों-वीडियोज से परेशान हुए राजकुमार हिरानी, उठा सकते हैं ये बड़ा कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dunki: शाहरुख की लगातार लीक होती तस्वीरों-वीडियोज से परेशान हुए राजकुमार हिरानी, उठा सकते हैं ये बड़ा कदम
Sun, 24 Jul 2022 12:50 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:50 AM IST
सार
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर है कि फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी लगातार लीक हो रही तस्वीरों और वीडियोज से काफी परेशान हैं। हिरानी शाहरुख की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने से खुश नहीं हैं इस वजह से वह जल्द ही बड़ा कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान लंबे समय से बड़ पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह फैंस को जल्द ही लगातार तीन बड़ी फिल्मों की सौगात देने जा रहे हैं। वह पठान, जवान और डंकी जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। अभिनेता फिलहाल लंदन में डंकी की शूटिंग में व्यस्त हैं। चूंकि शाहरुख इस समय रियल लोकेशन पर शूट कर रहे हैं इस वजह से टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में सेट से शाहरुख की कुछ तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन लीक हुए थे। एक वीडियो में, प्रशंसकों द्वारा उन्हें पहचानने के बाद एक्टर को दौड़ते हुए जल्दी से अपनी कार में बैठते हुए भी देखा गया था।
विज्ञापन
इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबर है कि फिल्म के निर्देशक लगातार लीक हो रही तस्वीरों और वीडियोज से काफी परेशान हैं। हिरानी शाहरुख की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने से खुश नहीं हैं इस वजह से वह जल्द ही बड़ा कदम उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स की मानें तो हिरानी फिल्म के शेड्यूल में बदलाव की योजना बना रहे हैं। लंदन में वे उन दूरस्थ स्थानों पर शूटिंग करने की तैयारी कर रहे हैं जहां ज्यादा भीड़ नहीं है। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से यह भी बताया गया है कि वे शूटिंग को मुंबई स्थानांतरित करने और यहां एक सेट बनाने की भी योजना बना रहे हैं। इसके अलावा हिरानी अगले शेड्यूल की भी अभी से ही योजना बना रहे हैं कि सेट पर अभिनेताओं के साथ केवल उतने ही लोग हों जितने की वहां आवश्यक्ता हो।
बता दें कि फिल्म डंकी में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू भी नजर आने वाली हैं। यह पहला मौका होगा जब दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को साल 2023 के क्रिसमस में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले हिरानी ने फिल्म संजू बनाई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।